spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शादी समारोह में आई बच्चियों का हो गया यह हाल…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh) : शादी समारोह में आई साक्षी और प्रिंसी बड़ाईक की तालाब में डूब जाने से मौत हो गई। लगभग 12 साल की प्रिंसी और 10 साल की साक्षी को बचाने की भरपूर कोशिश की गई, पर दोनों गहरे पानी में समा गई। काफी मशक्कत के बाद दोनों की डेड बॉडी बाहर आई। एक परिवार की दो बच्चियों की जान चले जाने के कारण उनके घरों में मातम छा गया। छोटी-छोटी बच्चियों की हालत देख वहां मौजूद हर किसी के आंखों में आंसू छलक आये। यह हादसा राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के गढ़खटंगा तालाब में हुआ। बीते मंगलवार को प्रिंसी की बड़ी बहन की शादी हुई। इसी शादी समारोह में शरीक होने साक्षी अपने घरवालों के साथ यहां आई थी। वह रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में रहती थी। स्थानीय मुखिया रितेश उरांव का कहना है कि तालाब बहुत गहरा हो गया है, ना जाने अबतक कितने लोगों की यहां डूब कर जान चली गई।

घटना को लेकर गांव के कुछ लोगों ने बताया कि प्रिंसी और साक्षी अपने परिवार के कुछ अन्य लोगों के साथ तालाब में नहाने और कपड़े धोने गई थी। नहाने के दौरान दोनों बच्ची तालाब के गहरे तक चली गई। दोनों को डूबता देख मौके पर मौजूद परिवार के अन्य लोगों ने चीखना-चिल्लाना शुरू किया। शोर-शराबा होने पर जुटे ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को बचाने की भरपूर कोशिश की गई, पर दोनों नहीं मिली। काफी मशक्कत के बाद दोनों के डेड बॉडी को बाहर निकाला गया। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को विनसेन्ट अस्पताल भेजा, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। मृतका प्रिंसी बडाईक गढखटंगा के रहनेवाले राजकुमार बडाईक की बेटी थी। वहीं साक्षी के पिता का नाम महेश बड़ाईंक है। घरवाले इस कोशिश में लगे थे कि काल के गाल में समा गई दोनों बच्चियों का पोस्टमार्टम नहीं हो। हादसे के बाद से गांव के लोग भी बहुत दुखी थे।

इसे भी पढ़ें :मध्यजोन के सबसे बड़े कमांडर ने किया सरेंडर, क्या बोले IG अभियान… सुनें

इसे भी पढ़ें :हथियार के साथ TSPC के तीन उग्रवादी धराये, देखें कैसे…

इसे भी पढ़ें :अगले 4 दिनों तक IMD ALERT, गरज, चमक, तेज हवा के साथ भारी बारिश

इसे भी पढ़ें :कुख्यात गैंगस्टर दुजाना हुआ ढेर, क्या बोले CM योगी… देखें

इसे भी पढ़ें :उम्र 39 केस 145, सरकार ने 15 लाख रखा था इनाम…

इसे भी पढ़ें :Cyclone Mocha को लेकर यह राज्य अलर्ट पर, जानें लैंडफॉल पर क्या है IMD अपडेट

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...