spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : झारखंड का मौसम पिछले कुछ दिनों से सुहाना बना हुआ है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आंशिक बादल छाए रहने व बूंदाबांदी से जहां तापमान गिर गया था। वहीं ताजा आंकड़ा बता रहा है कि 10 मई तक पूरे राज्य का आसमान साफ रहेगा और मौसम शुष्क बना रहेगा, जिससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक वृद्धि होगी। फिर से गर्मी का असर बढ़ेगा। वहीं Cyclone मोचा को लेकर झारखंड में क्या असर रहेगा इसका अपडेट सामने आया है।  IMD विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मोचा चक्रवात का असर झारखंड में दिखेगा। बंगाल के कुछ हिस्सों में और उत्तर पूर्वी राज्यों में इसका अधिक असर दिखेगा। 7 मई तक चक्रवात की तीव्रता का निर्धारण होने और कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही झारखंड में इसका असर होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 6 मई के आसपास साउथ ईस्ट बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इस कारण उसी क्षेत्र में 7 मई को एक लो प्रे​​​​​​शर एरिया बनेगा। इस सिस्टम के 8 मई को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक डिप्रेशन में केंद्रित होने की संभावना है। 9 मई के आसपास बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती तूफान बन सकता है। जिसका असर झारखंड समेत आसपास के राज्यों में देखने को मिलेगा। हालांकि, इस चक्रवात की तीव्रता का आकलन मौसम विभाग द्वारा अब तक नहीं किया गया है। साल के पहले चक्रवात का नाम मोचा रखा गया है। उत्तर भारत सहित कई राज्यों में इन दिनों जमकर वर्षा हो रही है। मौसम विभाग ने इस साल के पहले चक्रवाती तूफान का अलर्ट भी जारी कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : अगले 4 दिनों तक IMD ALERT, गरज, चमक, तेज हवा के साथ भारी बारिश

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mocha को लेकर यह राज्य अलर्ट पर, जानें लैंडफॉल पर क्या है IMD अपडेट

इसे भी पढ़ें : चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : कुछ दूर चलते ही ‘बिगड़ ना जाए मौसम’, पहले ही जानें मौसम का अपडेट

इसे भी पढ़ें : अगले तीन घंटों में रांची के साथ इन जिलों में अलर्ट जारी…

इसे भी पढ़ें : आने वाला है तूफान ‘मोचा’, जानें कब…

इसे भी पढ़ें : चक्रवाती तूफान का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, अगले 48 घंटों में…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में येलो अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का अपडेट

इसे भी पढ़ें : मई में कहां चलेगी हीट वेव और किन इलाकों में होगी बारिश, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

इसे भी पढ़ें : यहां बिगड़ा मौसम, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...