अनिल अंबानी के 17 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : CBI ने आज अनिल अंबानी के नेतृत्व वाले रिलायंस एडीए ग्रुप की कंपनियों और उनके निदेशकों के खिलाफ मुंबई में 17 जगहों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की। यह कार्रवाई देश के बैंकिंग सेक्टर और भारतीय जीवन बीमा निगम यानी LIC को कथित तौर पर 27,337 करोड़ रुपये का चूना लगाने वाले मामले में की गई है। CBI के हवाले से मीडिया में आई खबर के मुताबिक, जांच की जद में रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड समेत कई कंपनियां हैं। एजेंसी ने इन कंपनियों के निदेशकों के घरों और दफ्तरों में सर्च ऑपरेशन चलाया। वहीं, उन बिचौलिया कंपनियों के ठिकानों पर भी दबिश दी गई, जिनके जरिये कथित तौर पर बैंक का पैसा इधर से उधर घुमाया गया। जांच में यह बात भी सामने आई है कि कई कंपनियां एक ही पते से संचालित हो रही थीं। यानी कागजों पर कंपनियों का जाल बिछाकर करोड़ों के फंड को डायवर्ट किया गया। CBI ने शुक्रवार को मुंबई की विशेष अदालत से सर्च वारंट हासिल किया था। इसके बाद शुरू हुई इस कार्रवाई में कई अहम और आपत्तिजनक दस्तावेज जब्त किये गये हैं। सूत्रों की मानें तो जांच एजेंसी अब पैसों की पूरी ‘ट्रेल’ खंगालने में जुट गई है।

इस पूरे मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सरकारी बैंकों और LIC को करीब 27 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान होने की बात सामने आई है। दिलचस्प बात यह भी है कि यह पूरा मामला अब सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रहा है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और LIC की शिकायतों के बाद CBI ने रिलायंस समूह के खिलाफ अब तक सात बड़े केस दर्ज किये हैं।बीते कुछ महीनों में एजेंसी 14 अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर चुकी है। बीते 24 अप्रैल को रिलायंस कम्युनिकेशंस के दो वरिष्ठ अधिकारियों—ज्वाइंट प्रेसिडेंट डी विश्वनाथ और वाइस प्रेसिडेंट अनिल कालया को गिरफ्तार भी किया गया था। दोनों पर बैंकिंग ऑपरेशंस और फंड के इस्तेमाल में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। फिलहाल दोनों न्यायिक हिरासत में हैं।

इसे भी पढ़ें : जूता छुपाई नेग की हंसी बनी बेड़ियां, बिना दुल्हन लौट गई बारात…

इसे भी पढ़ें : जीजा की घिनौनी करतूत, कहीं का नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, क्या बोली पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ की जमीन के चक्कर में अपने ही बेटे का घोंट डाला गला…

इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी हावड़ा-पटना वंदे भारत… जानें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...