Kohramlive : 6 महीने पहले ‘वीना रानी’ के साथ एक बाड़े में रहने वाले सफेद बाघ विजय की मौत हो चुकी है। तब से रानी बाड़े में अकेली रहती थी। विजय का जन्म दिल्ली चिड़ियाघर में ही हुआ था। साल 2014 में विजय उस वक्त सुर्खियों में आया था, जब उसने अपने बाड़े के अंदर घुस आए मकसूद नामक व्यक्ति के गर्दन पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। वहीं अब खबर आ रही है की ‘वीना रानी’ भी नहीं रही। दिल्ली चिड़ियाघर की निदेशक आकांक्षा महाजन (आइएफएस) ने बताया कि रानी ने एक दिन पहले कुछ भी नहीं खाया था। इसके बाद 24 घंटे उसे निगरानी में रखा गया था। सोमवार को वीना रानी के रक्त की जांच कराई गई। रिपोर्ट में हेपेटाइटिस के लक्षण पाए गए थे। डाक्टरों की टीम रानी पर पैनी नजर रखे हुए थी। रानी की स्थिति में सुधार नहीं होने के कारण प्राणी उद्यान की चिंता बढ़ती जा रही थी। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सफेद बाघ की जिंदगी 14 से 18 वर्ष की होती है, लेकिन रानी की देखभाल ठीक होने की वजह से वह 17 सालों तक जिंदा रही। बता दें की ‘वीना रानी’ सबसे उम्रदराज बाघिन थी।
![]()
वहीं प्रबंधन का कहना है कि एक सफेद बाघ को तैयार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इसलिए यह हमारे लिए बड़ी क्षति है। बता दें की सोमवार की शाम ‘वीना रानी’ ने अंतिम सांस ली। रानी ने अपना पूर्ण जीवन जिया। रानी के पिता का नाम लक्ष्मण और मां यमुना थी। बता दें कि प्राणी उद्यान में दो जोड़े सफेद बाघ थे, अब इनकी संख्या घटकर तीन हो गई है।

प्रबंधन की चिंता इसलिए बढ़ गई है, क्योंकि चार सालों में चार बाघों की मौत गुर्दे की खराबी से हुई है। तीन वर्षों में इस चिड़ियाघर में सात शेर और बाघों की मौत हो चुकी है। साल 2019 में बंगाल टाइगर रमा की किडनी से जुड़ी समस्या से मृत्यु हो गई थी। वर्ष 2020 में शेरनी अखिला, सफेद बाघिन कल्पना, निर्भया और बंगाल टाइगर बी-टू की मौत हुई थी।
इसे भी पढ़ें : घर में लगी आग, जल गईं मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : कोयल नदी से बालू चुराने में शमीम खान एक बड़ा नाम, ऐसे खुला राज… देखें
इसे भी पढ़ें : गांववालों पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, क्या हुआ उस उग्रवादी का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : फौजी का बड़ी बेरहमी से किया था क*त्ल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें








