Khunti : खूंटी में आज भोरे-भोर एक घर में आग लग गई। जब आग लगी तो घर के अंदर मां-बेटी सोई हुई थी। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक मां-बेटी काल के गाल में समा चुकी थी। दोनों के शवों को पुलिस ने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
घटना के बारे थानेदार पिंकू कुमार यादव ने बताया कि सुबह 5 बजे आग लगने की खबर पाकर वे दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। बिजली विभाग द्वारा पावर कट कराकर आग पर काबू पाया गया। पर तब तक दोनों मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। उनकी पहचान 75 साल की सुशाना कच्छप और उनकी 35 साल की बेटी पुष्पा कच्छप के रूप में की गई। पुष्पा मूक-बधिर थी। आशंका है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी होगी। पुलिस जांच में जुटी है। वहीं आसपास के लोगों ने बताया कि मां-बेटी परिजनों के साथ मिलकर मुर्गी और बकरी पाल अपना गुजर-बसर करती थी।
इसे भी पढ़ें : कोयल नदी से बालू चुराने में शमीम खान एक बड़ा नाम, ऐसे खुला राज… देखें
इसे भी पढ़ें : गांववालों पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, क्या हुआ उस उग्रवादी का हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : फौजी का बड़ी बेरहमी से किया था क*त्ल… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : नाम और पहचान तक बदल डाला था पंचायत भवन उड़ाने वाला खूंखार हाबिल… देखें
इसे भी पढ़ें : वह कौन शख्स था, जिसे सुन सगुफ्ता ने खत्म कर ली अपनी कहानी… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में छा सकती हैं धुंध
इसे भी पढ़ें : बीवी और साली ने मिलकर जो आधी रात में किया… देखें
इसे भी पढ़ें : सरेराह घरवालों के सामने BJP नेता को उतारा मौ*त के घाट… देखें कैसे












