spot_img

राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में 7 अरेस्ट, गैंगस्टर एक्ट में भी कार्रवाई संभव…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी और हेराफेरी के मामले में 19 दिन बाद पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। वहीं, 7 संदेही को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि यह मामला सुनियोजित साजिश के तहत लंबे समय से चल रहा था और जांच अभी जारी है। कोतवाली रामजन्मभूमि में दर्ज FIR में कुल नौ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। इनमें मुख्य रूप से रामशंकर यादव उर्फ टिन्नू, लवकुश मिश्रा, अनुकल्प मिश्रा, अविनाश शुक्ला, मनीष यादव, करुणेश पांडेय, रमाशंकर मिश्र एवं गणना प्रभारी सुभाष श्रीवास्तव के नाम शामिल हैं। पुलिस ने इनमें से टिन्नू समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। SIT की शुरुआती जांच में चढ़ावे की नकदी और जेवरात में बड़े पैमाने पर कथित गड़बड़ी की बात सामने आई है।

अबतक लाखों रुपये बरामद

सूत्रों के अनुसार अब तक करीब 60 लाख रुपये की बरामदगी हुई है। पहले ट्रस्ट की कार्रवाई के दौरान भी बड़ी रकम बरामद होने की जानकारी सामने आई थी। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि कुल कितनी नकदी, सोना-चांदी और अन्य कीमती सामान का कथित हेरफेर हुआ। जांच में सामने आया है कि कथित तौर पर चढ़ावे से निकाली गई रकम पहले बाथरूम में छिपाई जाती थी। इसके बाद मौका मिलने पर उसे मंदिर परिसर से बाहर ले जाकर एक मकान में आपस में बांट लिया जाता था। जांच एजेंसियों का दावा है कि यह सिलसिला पिछले दो से तीन वर्षों से चल रहा था। फिलहाल पुलिस इन आरोपों की पुष्टि के लिए साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने मीडिया को बताया कि जांच के दौरान कुछ ऐसे साक्ष्य मिले हैं, जिनसे कुछ बैंक कर्मियों की संभावित भूमिका की भी जांच की जा रही है। हालांकि अभी किसी बैंक अधिकारी का नाम आधिकारिक रूप से आरोपी के रूप में घोषित नहीं किया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि जांच में संगठित अपराध के पर्याप्त प्रमाण मिलते हैं तो आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा सकती है। मामले के अनुसंधान के लिये आला अधिकारियों की निगरानी में विशेष टीम गठित किये जाने की तैयारी है।

इस्तीफे की अफवाह पर ट्रस्ट का जवाब

दिनभर राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्र के इस्तीफे की चर्चा होती रही। हालांकि मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुये कहा कि किसी ने इस्तीफा नहीं दिया है और ऐसी सभी बातें अफवाह हैं। वहीं, ट्रस्ट से जुड़े नृपेंद्र मिश्र ने कहा कि SIT जांच पूरी होने तक इस विषय पर कोई टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।

इसे भी पढ़ें : वीडियो कॉल पर देखी बेटी की शादी, विदाई होते ही बाबुल छोड़ गये दुनिया…

इसे भी पढ़ें : मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

इसे भी पढ़ें : रांची को मिलेगी पहली सिक्स लेन स्मार्ट रोड, 177 करोड़ रुपये होंगे खर्च…

इसे भी पढ़ें : झारखंड को मिलेंगे 1042 नये टीचर, इस रोज CM बांटेंगे नियुक्ति पत्र…

इसे भी पढ़ें : केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

मारंगमरचा गांव में नहीं जले चूल्हे, हर आंगन सूना-सूना…

Ramgarh(Prince Verma) : रामगढ़ के बारलोंग के पास बीती रात...

मुहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में, CCTV और कंट्रोल रूम से होगी निगरानी…

Ranchi : मुहर्रम के जुलूस को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण...