spot_img

फौजी का बड़ी बेरहमी से किया था क*त्ल… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : घर में घुस कर रिटायर्ड फौजी को मार डालने के मामले का खुलासा पुलिस ने कर दिया। संदेही गुनहगार नयन तिर्की को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। नयन तिर्की मारे गये फौजी बरथोलोमी कुजूर का पड़ोसी है। डुमरी थानेदार इंस्पेक्टर बैजु उरांव ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नयन ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस को दिए अपने बयान ने उसने खुलासा किया कि करीब एक महीना पहले बारी में पानी पटाने को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। मारपीट तक हुई थी। इस लफड़े में नयन के बाएं हाथ में चोट आई थी। इलाज में करीब दो हजार रुपये खर्च हो गये थे। इस वजह से नयन काफी गुस्से में था। उसने रिटायर्ड फौजी बरथोलोमी कुजूर से बदला लेने का खतरनाक इरादा बना लिया था। वह मौके की ताक में लगा रहा।

बीते 4 फरवरी को उसे मौका मिल गया। फौजी की बेटी बीमार थी, सो उसे लेकर घर के सभी लोग गुमला गये हुए थे। करीब 65 साल का बरथोलोमी घर पर अकेला था। वह रात का खाना बना रहा था। तभी पड़ोसी नयन तिर्की उसके घर में घुस गया। डंडे से उसके सिर पर वार कर दिया। फौजी गिर पड़ा। इसके बाद उसपर कई बार वार किये गये। खून से लथपथ फौजी ने मौके पर दम तोड़ दिया। घरवाले जब घर पहुंचे तो मारे गये फौजी को देख उनकी चीख निकल गई। आसपास के लोग जमा हो गये। मर्डर की फैली खबर पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हत्यारे को धरने के लिए एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने छानबीन शुरु की। मिले एक क्लू ने पुलिस को कातिल तक पहुंचा दिया। पुलिस ने मर्डर में इस्तेमाल किया गया खून लगा डंडा बरामद कर लिया है। इस कांड का उद्भेदन करने में थानेदार मनीष कुमार, एसआई राधेश्याम यादव और सूरज कुमार यादव की सराहनीय भुमिका रही।

इसे भी पढ़ें : गांववालों पर बरसाई थी ताबड़तोड़ गोलियां, क्या हुआ उस उग्रवादी का हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : वर्चस्व को लेकर हुई थी अंधाधुंध फा*यरिंग, SP ने खोला राज

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...