Gumla : कोयल नदी से बालू निकाल उसका भंडारण कर रात के अंधेरे में उसे जहां-तहां सप्लाई करने में सबसे बड़ा नाम शमीम खान का उछल कर सामने आया है। वह गुमला के सिसई थाना क्षेत्र के ओलमुंडा गांव का रहनेवाला है। ओलमुंडा कोयल नदी से बालू लिफ्ट करने में बालू माफियाओं में शमीम खान का बड़ा नाम है। उसका अपना बड़ा नेटवर्क है। उसका नेटवर्क इतना तगड़ा है कि उसके संजाल को भेद पाना बहुत आसान नहीं। इस बारे में जब सिसई के अंचल अधिकारी अरूणिमा एक्का को पता चला तो वो निकल पड़ी बालू माफियाओं की खोज में। उनके साथ सिसई के थानेदार आदित्य कुमार चौधरी भी थे। ओलमुंडा बाकु टोली गांव से अवैध बालू लोड कर जाते एक हाईवा, एक टेलर वाहन और एक ट्रक को जब्त किया। CO अरूणिमा एक्का ने कहा कि ओलमुंडा गांव में गलत तरीके से बालू का भंडारण कर रखा जाता है। यहां से रात के अंधेरे में बालू को लोड कर उसे रांची ले जाया जाता है। पकड़े गये वाहन के चालकों से बालू का चालान मांगा गया, पर चालान किसी के पास नहीं था। इस कारण ड्राइवर रवि कुमार, मनोज लोहरा, रामचंद्र लोहरा को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं पुलिस की रेकी करने के इल्जाम में हाइवा के मालिक श्याम सुंदर महतो और आजम अंसारी को धर लिया गया। श्याम सुंदर महतो ने पुलिस को बताया कि जब्त हाइवा उसकी पत्नी के नाम से है।
इसे भी पढ़ें : कोयला तस्करों पर शिकंजा, एक धराया…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में फिर बढ़ेगी ठंड, इन राज्यों में छा सकते हैं धुंध
इसे भी पढ़ें :IMD Alert : इन राज्यों में 9 फरवरी तक बारिश…देखें
इसे भी पढ़ें :ट्रेन में खाना खाने वालों के लिए बड़ी खबर, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :फिर डोली तुर्की की धरती, जानें क्या बोले PM मोदी
इसे भी पढ़ें :घर में ही पूर्व सरपंच को गोलियों से भू*न डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :सरेराह घरवालों के सामने BJP नेता को उतारा मौ*त के घाट… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :बीवी और साली ने मिलकर जो आधी रात में किया… देखें












