RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची के खेलगांव स्थित टिकैत उमराव शूटिंग रेंज में चल रहे 12th झारखंड शूटिंग चैंपियनशिप में कोकर चौक स्थित टेन एक्स राइफल शूटिंग क्लब के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। 26 मेडल जीतने, जिसमें 11 गोल्ड, 9 सिल्वर और 6 ब्रांज शामिल हैं।
इनके नाम रहे इतने मेडल
10m एयर पिस्टल में सैफ अख्तर ने 2 गोल्ड 1 सिल्वर मेडल जीता। प्रसंत कुमार ने 10m एयर पिस्टल में गोल्ड, अमर नारायण ने 10m एयर पिस्टल में सिल्वर,सुरभि सुष्मिता ने 25m पिस्टल में ब्रांज, आदर्श कुमार ने 10m पिस्टल मे ब्रांज मेडल, मनु कुमारी ने 10m पिस्टल में ब्रांज, हर्ष बरियार ने 10m एयर राइफल में 2 गोल्ड, राघवेंद्र प्रताप ने 10m एयर राइफल में 1 सिल्वर-2 ब्रांज, शशांक पांडे ने 10m राइफल में गोल्ड मेडल, विजय राज ने 10m राइफल 2 सिल्वर, रश्मि सिंह ने 10m ओपन राइफल में गोल्ड मेडल, सलोनी पांडे ने 10m ओपन राइफल सिल्वर मेडल, प्रियंका कुमारी ने 10m ओपन राइफल में ब्रांज मेडल,चंदन तिर्की ने 10m ओपन राइफल में गोल्ड और 25m फायर राइफल मे गोल्ड , रंजन कुमार ने 25m फायर राइफल में सिल्वर,अभिषेक वर्मा ने 10m ओपन राइफल में सिल्वर मेडल, श्रेया राज ने 25m फायर राइफल में गोल्ड, यश ने 25m फायर राइफल में गोल्ड, आकाश कुजूर ने 50m फायर राइफल में सिल्वर मेडल जीता।
सभी विजेता ईस्ट जोन चैंपियनशिप में लेंगे भाग
सभी विजेता खिलाडी अगले माह होने वाली ईस्ट जोन चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे। टेन एक्स राइफल शूटिंग क्लब के कोच रंजन कुमार, सचिव राजीव रंजन सिंह और महासचिव रवि शंकर शर्मा ने सभी खिलाडियों को शुभकमनाएं दी है।
इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी का ब्रूट*ल म*र्डर, राज खोलेगी गायब बिटिया… देखें
इसे भी पढ़ें : ट्राली पर लावारिस बैग मिलने से एयरपोर्ट पर सनसनी, देखें..
इसे भी पढ़ें : शपथ लेने के बाद CM नोतीश ने स्पष्ट कहा, उनके मन में पीएम बनने का कोई सपना नहीं
इसे भी पढ़ें :रांची एयरपोर्ट को उड़ाने की इन तीनों ने दी थी धमकी, देखें क्या हुआ हाल
इसे भी पढ़ें :जाने-माने कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया कार्डियक अरेस्ट, ICU में भर्ती
इसे भी पढ़ें :चाचा सीएम और भतीजा डिप्टी सीएम… देखें शपथ ग्रहण LIVE
इसे भी पढ़ें :कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो












