spot_img
spot_img
spot_img

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने व्यापार, सुरक्षा, समुद्री मार्गों की सुरक्षा और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की।  बैठक के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों को मजबूत बताते हुये कहा कि यदि भारत पर हमला होता है तो अमेरिका उसकी मदद के लिये खड़ा रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी को एक मजबूत और सख्त वार्ताकार बताते हुये कहा कि वे शांत स्वभाव के दिखते हैं, लेकिन बातचीत और निर्णय के समय बेहद दृढ़ रहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना

ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व शैली की प्रशंसा करते हुये कहा कि भारत उनके नेतृत्व में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने मोदी को प्रभावशाली और दृढ़ निश्चयी नेता बताते हुये दोनों देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की बात कही। बैठक के दौरान हाल में होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में हुई घटनाओं और भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा भी चर्चा में रहा। प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक समुद्री मार्गों की सुरक्षा और नाविकों के सुरक्षित संचालन की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार मार्ग सुरक्षित रहना चाहिये और नाविकों को भयमुक्त होकर अपना कार्य करने का अवसर मिलना चाहिये। राष्ट्रपति ट्रंप ने भी भारतीय नाविकों की मौत पर दुख व्यक्त करते हुये कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी है और इस मामले पर काम किया जा रहा है।

व्यापार और रणनीतिक सहयोग पर भी चर्चा

दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते और रक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की। ट्रंप ने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौतों को अंतिम रूप देने के प्रयास जारी हैं और भविष्य में सहयोग के नए अवसर तलाशे जायेंगे।  G7 सम्मेलन के इतर हुई यह मुलाकात ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक सुरक्षा, समुद्री व्यापार और भू-राजनीतिक चुनौतियां अंतरराष्ट्रीय एजेंडे के प्रमुख विषय बने हुये हैं। ऐसे में दोनों नेताओं की बातचीत को भारत-अमेरिका संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

इसे भी पढ़ें : घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

इसे भी पढ़ें : ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...