spot_img

पति-पत्नी का ब्रूट*ल म*र्डर, राज खोलेगी गायब बिटिया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Jamshedpur (Binod Kesri) : खून से लथपथ हालत में भूपेंद्र प्रसाद और उनकी बीवी सविता की डेड बॉडी मिलने के बाद हर किसी ने उनकी गायब बिटिया को लेकर कानाफूसी शुरू कर दी है। दंपत्ति की नृशंस हत्या के पीछे छुपी कहानी उनकी बिटिया के मिलने के बाद ही सामने आयेगी। हालांकि बिटिया द्वारा लिखा गया एक पत्र पुलिस को मिला है। पत्र में लिखा हुआ है कि मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इस सनसनीखेज वारदात के बाद आसपास से जुटी भीड़ और पुलिस को शक बेटी पर ही है। कुछ लोगों का कहना था कि जो भी था, पर इस कदर बेरहमी से हत्या घोर अपराध। जमशेदपुर में पहले भी इस तरह के कांड हो चुके हैं।

कुछ दिन पहले भूपेंद्र प्रसाद अपने परिवार के साथ टेल्को थाना क्षेत्र के मनीफीट मंडल बस्ती में रहने आये थे। लगभग 39 साल के भूपेंद्र प्रसाद और 35 साल की उनकी पत्नी के मारे जाने का दुख हर किसी को है। आज सुबह कुछ लोगों ने घर के अंदर से बहता हुआ खून बाहर आते देखा। तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। खबर पाकर मौके पर जमशेदपुर के सिटी एसपी के. विजय शंकर और कई थानों की पुलिस आई। घर का दरवाजा तोड़ा गया। दोनों पति-पत्नी की तेजधार हथियार से मारकर हत्या की गई है। वहीं हथौड़े से मारने के जख्मों के निशान पाये गये हैं। मौके पर डॉग स्क्वायड की टीम को बुलाया गया। सिटी एसपी का कहना है कि अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। वैसे गायब एक बेटी पर शक है। पूरे मामले की गहराई से तहकीकात की जा रही है। जांच के बाद ही यह राज खुल पायेगा कि आखिरकार पति-पत्नी की हत्या किसने और क्यों की। रहस्यमय ढंग से गायब नाबालिग बेटी को पुलिस खोज रही है। सुनें क्या बोले जमशेदपुर के सिटी एसपी के विजय शंकर…

इसे भी पढ़ें : यादगार होगा झारखंड जनजातीय महोत्सव, सुनें क्या बोले हुक्मरान… (Video)

इसे भी पढ़ें : जेल में बंद निलंबित MLA इरफान के घर बंगाल पुलिस, देखें फिर क्या हुआ…

इसे भी पढ़ें : साली की शादी रुकवाने के लिए 150 फुट टावर पर चढ़ गया जीजा, फिर देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : कोथाय रेखे चो ऐतो टका, चोलो बाड़ी ते, ना होले हो जाबे गोंडोगोल… देखें वीडियो

spot_img

Related articles:

Ranchi : ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आगाज…

Ranchi के ऐतिहासिक ऑड्रे हाउस में तीन दिवसीय “सांसद सांस्कृतिक महोत्सव-सह-स्वदेशी मेला 2026” की भव्य शुरुआत हुई।

JSCA लायेगा अपनी T20 लीग, एंट्री होगी फ्री…

झारखंड में क्रिकेट को नई उड़ान देने की तैयारी अब तेज हो गई है। JSCA ने SJ Uplift के साथ 7 साल का करार कर राज्य में फ्रेंचाइजी बेस्ड

UP : 11वीं मंजिल से कू’दे कारोबारी…

लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर एन्क्लेव में गुरुवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। रियल एस्टेट कारोबारी UP

Ranchi : रांची में हथियार के साथ धराये दो उग्रवादी…

Ranchi के ओरमांझी इलाके में कारोबारियों से रंगदारी मांगने वाले TPC के दो उग्रवादी पुलिस के हत्थे चढ़ गये। 10 लाख

Ranchi : रांची में 21 जगह निषेधाज्ञा, जानें कहां और कब…

Ranchi में 3 मई को होने वाली NEET-UG परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। कदाचार मुक्त परीक्षा सुनिश्चित