spot_img

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी भीषण गर्मी के बीच कल मौसम का मिजाज बदला-बदला सा रहेगा। रांची के मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवा की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में मौसम सक्रिय रहने के संकेत हैं।

राज्यसभा चुनाव के दिन मौसम को लेकर अलर्ट

18 जून को भी मौसम का असर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं पूर्वी और मध्य झारखंड के इलाकों में गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। राज्यसभा की दो सीटों के लिये 18 जून को होने वाले मतदान के दिन राजधानी रांची में भी मौसम का मिजाज बदला रह सकता है। आसमान में आंशिक बादल छाये रहने के साथ कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि किसी बड़े मौसमीय व्यवधान की आशंका नहीं है, लेकिन तेज हवा और अचानक बारिश को देखते हुये सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

तापमान में गिरावट के आसार

मौसम विभाग के अनुसार 19 जून को भी मौसम में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। राज्य के कई हिस्सों में बादल छाये रहेंगे और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान मेघ गर्जन और तेज हवा की गतिविधियां भी जारी रहने के संकेत हैं। विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम में यह बदलाव मानसूनी गतिविधियों के सक्रिय होने का संकेत माना जा रहा है, जिससे राज्य के कई हिस्सों में तापमान नीचे आने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…

इसे भी पढ़ें : राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…

इसे भी पढ़ें : रांची में एशियाई थ्रोबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज, क्या बोले मंत्री… जानें

इसे भी पढ़ें : ‘बेटी’ को ले गया मौ’त के मुहाने पर, फिर…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड में 10 साल बाद होगी ये परीक्षा, लाखों में आये आवेदन

Ranchi : झारखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को लेकर...

रांची में सैकड़ों प्रदर्शनकारी सड़क पर, टूटी बैरिकेडिंग… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची में 14वीं JPSC परीक्षा में कथित...

सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जान लें आज का रेट

Kohramlive : वैश्विक बाजारों से मिले मजबूत संकेतों और...

अब झारखंड के इस कोर्ट को उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट…

Ramgarh : रामगढ़ के जिला व्यवहार न्यायालय को बम...

Breaking : कोकर में जमीन कारोबारी की ह’त्या

Ranchi : राजधानी रांची में बीती देर रात एक...