Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावों के बीच रांची के ओरमांझी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पिस्का की हकीकत मरीजों की परेशानी बयां कर रही है। यहां पिछले करीब दो महीने से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है, जिसके कारण इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों को भारी दिक्कतें हो रही है। खासकर सड़क हादसों में घायल मरीजों और हड्डी से जुड़ी चोट के मामलों में परेशानी और बढ़ गई है। मजबूरी में मरीजों को निजी जांच केंद्रों का रुख करना पड़ रहा है, जहां समय के साथ अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।
15 साल पुरानी मशीन, बार-बार हो रही खराब
अस्पताल की प्रभारी रेनू बाकल के अनुसार, CHC में लगी एक्स-रे मशीन करीब 15 वर्ष पुरानी हो चुकी है। पुरानी होने के कारण इसमें बार-बार तकनीकी खराबी आ रही है। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में तड़ित चालक (Lightning Conductor) नहीं लगे होने के कारण मौसम खराब होने पर भी मशीन प्रभावित होती है और कई बार खराब हो जाती है।ओरमांझी का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित है। ऐसे में यहां आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में घायल मरीज पहुंचते हैं। दुर्घटना के बाद हड्डियों की चोट और अंदरूनी स्थिति की जांच के लिये एक्स-रे बेहद जरूरी होता है। लेकिन मशीन बंद होने के कारण घायल मरीजों को दूसरी जगह भेजना पड़ता है, जिससे इलाज में देरी भी होती है।
टेक्नीशियन की कमी ने बढ़ाई समस्या
अस्पताल में एक्स-रे मशीन संचालन के लिये तकनीशियन की कमी भी सामने आ रही है। मशीन खराब होने के साथ-साथ मानव संसाधन की कमी के कारण मरीजों को समय पर जांच की सुविधा नहीं मिल पा रही है। ग्रामीण इलाकों से आने वाले मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं मिलने से उन्हें आर्थिक और मानसिक दोनों परेशानियों से गुजरना पड़ रहा है। सुने क्या बोली प्रभारी रेनू बाकल….
ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो#RanchiNews #Ormanjhi #CHCPiska #HealthNews #XRayMachine #GovernmentHospital pic.twitter.com/Cq8Gcx8R9I
— KohramLive (@KohramLive) June 17, 2026
इसे भी पढ़ें : झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 2 IAS अधिकारियों का तबादला…
इसे भी पढ़ें : राशन के अनाज को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, कल से बदल जायेगा सारा नियम…
इसे भी पढ़ें : रांची में एशियाई थ्रोबॉल चैंपियनशिप का हुआ आगाज, क्या बोले मंत्री… जानें












