spot_img
spot_img
spot_img

चाचा सीएम और भतीजा डिप्टी सीएम… देखें शपथ ग्रहण LIVE

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : चाचा नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस दफा वे बिहार के 8वीं बार मुख्यमंत्री बने। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद भतीजा तेजस्वी प्रसाद ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली। इस गंठबंधन सरकार में जेडीयू, राजद, कांग्रेस, हम और वाम दल शामिल हैं। इन्हें निर्दलीय विधायकों का भी सपोर्ट मिला।

8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री केंद्र सरकार पर जमकर निशाना निशाना। बोले- 2024 में हम रहें या न रहें, 2014 वाले नही रहेंगे। नीतीश कुमार ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा पर निशाना साधा। बोले- जिनको लगता है विपक्ष खत्म हो जाएगा, तो हम लोग तो आ ही गए हैं विपक्ष में। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, हमारी सरकार बन गई है। शपथ भी हो गई। बाकी मंत्रियों के बारे में जल्द ही फैसला लिया जायेगा।

यहां याद दिला दें कि बीते कल नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था। चाचा भतीजा अब एक हो गये। चाचा नीतीश कुमार सीएम और भतीजा तेजस्वी यादव डिप्टी सीएम बने। दोनों ने शपथ ले ली। तेजस्वी ने कहा कि, हम चाचा-भतीजा लोग हैं, हर घर में लड़ाई होती है, इसपर ध्यान नहीं देना है। देश में अराजकता का माहौल है। महंगाई और बेरोजगारी सबको रुला रही है। चाचा ने निडर होकर फैसला किया है। बिहार की जनता भी ऐसा चाहती थी। वहीं चाचा नीतीश कुमार ने कहा कि बीजेपी से साल 2013 से ही धोखा मिल रहा हौ। जेडीयू को खत्म करने की साजिश रची गई। हमेशा अपमानित किया गया। आरसीपी सिंह के जरिये जेडीयू को कमजोर करने की कोशिश की गई, आरसीपी सिंह को बिना पूछे केंद्र सरकार में मंत्री बना दिया गया।

वहीं, इस मौके पर राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता के लिए बहुत अच्छा हुआ है। हम सभी को धन्यवाद व शुभकामना देते हैं। उन्होंने कहा, इस फैसले से हर कोई खुश है। सबसे बड़ी बात बिहार की जनता खुश है। इसके अलावा राजद नेता तेज प्रताप यादव ने कहा कि हम युवाओं के लिए काम करने के लिए सरकार में आए हैं।

इसे भी पढ़ें : सुई देखते ही रोने लगा मासूम बच्चा, टॉर्च से मार सितम ढाह गये डॉक्टर बाबू…देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : कलमुंही बेटी का प्यार निगल गया मां-पापा को.. सुनें क्या बोल गये SSP || कमजोर दिल वाले यह खबर न देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दवा लेते समय लोग सबसे ज्यादा करते हैं ये गलतियां… जानें

Kohramlive : बीमारी चाहे छोटी हो या बड़ी, दवा...

इसलिये चाचा को मा’री गो’ली, पुलिस ने खोले राज…

Palamu : कभी एक ही आंगन में पले-बढ़े चाचा-भतीजे...

CM हेमंत सोरेन को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR रद्द… जानें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन को झारखंड हाईकोर्ट से...

यूपी BJP की नई टीम घोषित, राजनाथ सिंह के बेटे को मिली बड़ी जिम्मेदारी… देखें लिस्ट

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों के...