Ranchi : तीन बार एयरपोर्ट को बम से उड़ा देने की मिली धमकी के बाद रांची एयरपोर्ट पर एक लावारिस बैग मिलने से सनसनी फैल गई। यह बैग मंगलवार को मिला। मौके पर बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। डॉग स्क्वॉड टीम को भी बुला लिया गया था। यह बैग एक ट्राली पर लावारिस हालत में पड़ा हुआ था। बाद में जब बम निरोधक दस्ता ने बैग को खंगाला तो उसमें कुछ भी नहीं मिला। बैग की तलाशी लेने के दरम्यान किसी भी मुसाफिर को उस क्षेत्र में आने जाने पर रोक लगा दी गई थी। पहले मेटल डिटेक्टर से बैग की जांच की गई। जब बैग में कुछ नहीं मिला तो तो CISF के जवानों ने बैग को अपने जिम्मे में ले लिया। वहीं यह बैग किसका है, यह जानने का भी प्रयास किया गया।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी भरी कॉल आ चुकी हैं। इसी को देखते हुए एयरपोर्ट के चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखी जा रही है। पहले से जांच में कड़ाई कर दी गई है। वहीं धमकी देने वाले के नालंदा में पकड़े जाने की खबर सामने आई है, हालांकि अबतक रांची पुलिस की तरफ से ऐसा कुछ खुलासा नहीं किया गया है।
इसे भी पढ़ें : आदिवासी को बचा लो जंगल जमीन बच जाएगी : सीएम हेमंत
इसे भी पढ़ें :CWG 2022 के खिलाड़ियों को लेकर हरियाणा सरकार का बड़ा ऐलान…
इसे भी पढ़ें :नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के पद से दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें :मोस्ट वांटेड त्यागी गिरफ्तार, देखें कहां पकड़ा गया…
इसे भी पढ़ें :15 अगस्त से पहले धराया ISIS का सबाउद्दीन, IED बनाने का सामान जब्त
इसे भी पढ़ें :खुद तय करें कब बांधनी है राखी, जानें 11 और 12 का शुभ मुहूर्त
इसे भी पढ़ें :शादी के बाद पत्नी का बनाने लगा गंदा वीडियो… देखें
इसे भी पढ़ें :राजधानी के बुंडू में बड़ा हादसा, तीन बच्चियों की गई जान… देखें कैसे







