spot_img
spot_img
spot_img

एक साथ कई इनामी नक्सलियों का सरेंडर… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में आज यानि सोमवार को एक साथ कई नक्सलियों ने अपने हथियार डाल दिए। इन्होंने आज रांची में आईजी अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, झारखंड पुलिस और CRPF के पदाधिकारियों के सामने हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। इनमें भाकपा माओवादी संगठन के 5 नक्सली शामिल है। इनमें 10 लाख का इनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगु उर्फ लखन यादव, 5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन यादव, सब जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया उर्फ सुकन और दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल है। एक साथ इन 5 हार्डकोर उग्रवादियों के सरेंडर से संगठन को तगड़ा झटका लगा है। नक्सलियों के खिलाफ झारखंड पुलिस की चौतरफा कार्रवाई और सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन्होंने सरेंडर किया। झारखंड के चतरा, हजारीबाग बिहार के गया और औरंगाबाद में इनके नाम का आतंक था।

10 लाख के इनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव के खिलाफ चतरा, हजारीबाग गया और औरंगाबाद में 81 संगीन मामले दर्ज है। अमरजीत गया का रहनेवाला है। इसने पास से पुलिस को AK-56 रायफल, उसकी गोलियां, मैगजीन समेत कई चीजे मिली है।

5 लाख का इनामी सब जोनल कमांडर सहदेव यादव चतरा का रहनेवाला है। उसके खिलाफ चतरा, हजारीबाग गया और औरंगाबाद में कुल 53 संगीन मामले दर्ज है। उसने पुलिस को 1 SLR, उसकी गोलियां सहित कई चीजे सौंपी है।

सब जोनल कमांडर नीरू यादव गया का रहनेवाला है। उसके खिलाफ उक्त जिलों में 60 मामले दर्ज है। उसने इंसास रायफल समेत कई चीजों के साथ सरेंडर किया। सब-जोनल कमांडर संतोष भुईया चतरा का रहनेवाला है। उसके खिलाफ इन जिलों में 27 मामले दर्ज है। संतोष ने AK 56 रायफल, पिस्टल सहित कई सामान के साथ सरेंडर किया। वहीं दस्ता सदस्य अशोक बैगा चतरा का रहनेवाला है। इसके खिलाफ 2 मामले दर्ज है। इसके पास से पुलिस को देशी बंदूक और वायरलेस सेट मिला है। इस सरेंडर को झारखंड पुलिस नक्सलवाद के विरुद्ध एक बड़ी कामयाबी मान रही है। यहां याद दिला दें कि कुछ दिन पहले भी 15 लाख के इनामी कुख्यात इंदल गंझू ने भी सरेंडर किया था। इसे आतंक का पर्याय माना जाता था। इसके सरेंडर से मध्यजोन को तगड़ा झटका लगा था।

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में 8 लाख के इनामी समेत 2 नक्सली ढेर…

इसे भी पढ़ें : पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या

इसे भी पढ़ें : बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!

इसे भी पढ़ें : बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नए रेट

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मधुमक्खी पालन पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी

इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग

इसे भी पढ़ें : EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : IRB जवान की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिला श’व…

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...