Kohramlive : पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में आज 8 लाख का इनामी गोलापल्ली एलओएस कमांडर मुडकम एर्रा और 3 लाख के इनामी एलओएस सदस्य भेमी मारे गये। यह मुठभेड़ छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम में सोमवार की सुबह हुई। पुलिस के आलाधिकारियों के अनुसार दंतेशपुरम के जंगलों में इनके एक्टिव होने की खबर पुलिस को मिली थी। जिसके बाद डीआरजी, कोबरा 202 बटालियन, सीआरपीएफ 219 बटालियन व अन्य ने दंतेशपुरम की ओर रुख किया। सर्च ऑपरेशन के बाद टीम वापस लौट रही थी। तभी अहले सुबह करीबन साढ़े 5 बजे पहले से घात लगाए नक्सलियों ने डीआरजी पर हमला कर दिया। जबावी फायरिंग कर डीआरजी ने भी मोर्चा संभाल लिया। जिसके बाद नक्सली घने जंगलों का फायदा उठा भाग निकले।
सुकमा पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने बताया कि यह मुठभेड़ भेज्जी थाना क्षेत्र के दंतेशपुरम गांव के पास जंगल में उस समय हुई, जब जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) की एक टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। उन्होंने कहा कि नक्सलियों ने डीआरजी के गश्ती दल पर गोलियां चलाईं, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। एर्रा और भीम पर क्रमश: आठ लाख और तीन लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने कहा कि आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी है।
Chhattisgarh | An encounter broke out between DRG jawans and Naxals in the Bheji area. Two Naxalites have been killed in the encounter. Search operation underway in the area: Sukma police
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) May 8, 2023
इसे भी पढ़ें : पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या
इसे भी पढ़ें : बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!
इसे भी पढ़ें : बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम, देखें नए रेट
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : मधुमक्खी पालन पर सरकार दे रही 75% सब्सिडी
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग
इसे भी पढ़ें : EPFO के करोड़ों सब्सक्राइबर्स के लिए बड़ी खबर, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : IRB जवान की संदेहास्पद मौ’त, यहां मिला श’व…












