पटना से रांची वंदे भारत ट्रेन पर आई बड़ी अपडेट…देखें क्या

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : अब जल्द ही बिहार- झारखंड को वंदे भारत ट्रेन का तोहफा मिलने वाला है। रेलवे जल्द ही राजधानी पटना से राजधानी रांची के बीच वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने वाला है। आपको बता दें कि दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) की यह दूसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दक्षिण पूर्व रेलवे के अधिकारी ने बताया है कि वंदे भारत ट्रेन के रूट पर काम जारी है और जल्द ही देश के कई और अलग-अलग हिस्सों पर वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की जाएगी। South Eastern Railway के CPRO ने भी नए रूट पर वंदे भारत ट्रेन के चलने की पुष्टि की है। रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन के रूट को अभी फाइनल नहीं किया गया है, लेकिन इस पर रेलवे लगातार काम कर रहा है। हालांकि, यह ट्रेन रांची से पटना वाया गया हो सकती है। ट्रेन का उद्घाटन कब शुरू होगा इसके बारे में भी अभी तक कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक,रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन 410 किलोमीटर का सफर केवल 6 घंटे में तय कर लेगी। वहीं इस रूट पहले से चल रही रांची पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस (12365/12366) अपने सफर को कुल 7.55 घंटे में पूरा करती है। ऐसे में वंदे भारत के जरिए यात्रियों का 1.55 घंटा बचेगा। वहीं अगर किराये की बात करें तो अभी तक रेलवे ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन यह जन शताब्दी के किराये से ज्यादा होगा। रांची-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस का एसी चेयर कार का किराया 650 रुपये होगा। इसके साथ ही यह ट्रेन बाकी वंदे भारत ट्रेन की तरह हफ्ते में 6 दिन संचालित की जाएगी। इससे पहले पीएम मोदी ने हाल ही में सिकंदराबाद -तिरुपति, चेन्नई-कोयंबटूर, अजमेर-दिल्ली कैंट और तिरुवनंतपुरम-कासरगोड के बीच वंदे भारत ट्रेन का अनावरण किया है।

इसे भी पढ़ें : चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना

इसे भी पढ़ें : मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन, सरकार का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग

इसे भी पढ़ें : Aadhaar Card को लेकर आई नई अपडेट, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : करोड़ों महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, देखें क्यों

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...

झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…

Ranchi : झारखंड में आज अचानक मौसम ने अपना...

चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में...

भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…

Kohramlive : बंगाल की 294 सीटों में से भाजपा...