Kohramlive : मधुमक्खी पालन करने वालों के लिए अच्छी खबर है। बिहार सरकर मधुमक्खी पालन के लिए मोटी सब्सिडी दे रही है। बिहार सरकार कृषि विभाग उद्यान निदेशालय के मुताबिक, मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मधुमक्खी के छत्ते और मधुमक्खी पेटी पर 75% तक सब्सिडी दी जाएगी। इसे ऐसे समझ लिजिए कि यदि मधुमक्खी पेटी खरीदने पर एक लाख रुपये तक खर्चा आता है तो 75 हजार रुपये तक सरकार वहन करेगी। अगर आप भी मधुमक्खी पालन करना चाहते हैं तो आप उद्यान विभाग जाकर या ऑनलाइन भी Registration करा सकते हैं। इसके लिए आवेदन करने के लिए जरूर डॉक्युमेंट्स की जरूरत पड़ेगी। डॉक्युमेंट्स को अपने साथ अवश्य ले जाएं। किसान आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी ले सकते हैं।
मधुमक्खी पालन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने भी कदम उठाए हैं। राष्ट्रीय मधुमक्खी पालन और शहद मिशन ने देश में उत्पादित शहद की क्वालिटी देखने के लिए 31 मिनी परीक्षण प्रयोगशाला और 4 क्षेत्रीय प्रयोगशालाओं को परमिशन दे दी गई है। एनबीएचएम मधुमक्खी पालन/शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए भी कृषि-उद्यमियों/स्टार्टअप्स की मदद की जा रही है।
भारत शहद का प्रॉडक्शन हब है। हर साल कई लाख टन शहद उत्पादित हो रहा है। वर्ष 2021-22 के आंकड़ों को ही देखें तो देश में इस समय 1,33,000 मीट्रिक टन (एमटी) शहद का उत्पादन हो रहा है। वहीं 74,413.05 मीट्रिक टन शहद को दूसरे देशों में निर्यात किया जा रहा है यानि इतने लाख टन शहद भारत दूसरे देशों को भेज देता है. भारत सरकार शहद उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए गंभीर है।
इसे भी पढ़ें : चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी
इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना
इसे भी पढ़ें : मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन, सरकार का बड़ा फैसला
इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग
इसे भी पढ़ें : Aadhaar Card को लेकर आई नई अपडेट, देखें क्या
इसे भी पढ़ें : करोड़ों महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वाले ध्यान दें : 20 ट्रेनें हुई रद्द, 65 के बदले रूट












