spot_img

बैंकों में शनिवार को रहेगी छुट्टी, टाइमिंग में भी होगा बदलाव!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : देशभर के सभी बैंकों में अब हर हफ्ते 2 दिन की छुट्टियों का सिस्टम शुरू हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, देश के सभी बैंक अब हर हफ्ते शनिवार को बंद रहेंगे। यूनाइटेड फोरस ऑफ बैंक एम्प्लॉइज और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन यानी IBA, बैंकों में हर हफ्ते दो दिन की छुट्टी को लेकर सहमत हो गया है। फिलहाल, बैंकों में महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को छुट्टी रहती है।

ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव एस नागराजन ने कहा कि निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट की धारा 25 के मुताबिक, शनिवार की छुट्टी सरकार को हर बार घोषित करनी होगी। उन्होंने कहा कि ये समझौता कुछ ही समय के लिए हुआ था और ये वेतन के अधीन नहीं था। टीओआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकार भी इसपर सहमत है और कहा है कि आरबीआई को भी योजना को स्वीकार करना चाहिए। बता दें की ये लागू होने के बाद कर्मचारी सुबह 9:45 बजे से शाम 5:30 बजे तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त काम करेंगे। अभी मौजूदा समय में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार बंद रहते हैं। ऐसे में ग्राहकों को काफी कंफ्यूजन भी है। बैंक यूनियनों ने लंबे समय से पांच दिन कार्य को लेकर वकालत की है।

डिजिटली होंगे ये काम 

बैंक के कस्टमर छुट्टी के दौरान ऑनलाइन कई काम कर सकते हैं. इसके अलावा, मोबाइल बैंकिंग, एटीएम और अन्य कार्य को पूरा कर सकते हैं. हालांकि बैंक शाखा से जुड़े पासबुक प्रिंट, लोन लेने या फिर किसी अन्य जरूरी काम को पूरा नहीं कर पाएंगे.

कब लागू होगा ये प्रस्ताव 

एक रिपोर्ट के मुताबिक, फाइनेंस मिनिस्ट्री इसे जल्द अप्रूव कर सकती है। मंत्रालय ने कहा था कि इंडियन एसोशियन और यूनाइटेड फोरम बैंक के कर्मचारी इस एग्रीमेंट पर सहम​त हुए हैं। हालांकि कर्मचारियों के काम करने की टाइमिंग 40 मिनट तक बढ़ जाएगी।

इसे भी पढ़ें : चक्रवात “मोचा” के 9 मई को आने की आहट, IMD ने जारी की एडवाइजरी

इसे भी पढ़ें : फ्री राशन लेने वालों को मिलेगा कम चावल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : इनकम टैक्स भरने वाले ध्यान दें, अब लग सकता है इतना जुर्माना

इसे भी पढ़ें : मई महीने में 2 बार मिलेगा फ्री राशन, सरकार का बड़ा फैसला

इसे भी पढ़ें : बड़ी खबर : एयरलाइंस ने 15 मई तक रोकी टिकटों की बुकिंग

इसे भी पढ़ें : Aadhaar Card को लेकर आई नई अपडेट, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : करोड़ों महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1000 रुपये, देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...