Hazaribagh (Sunil Kumar, Daru) : एक गैराज में खड़ी दो बसें जल कर राख हो गई। वहीं बसों के बगल में खड़े एलपी ट्रक को जलने से बचा लिया गया। इस गैराज का नाम उमेश बॉडी गैराज है। यह दारू प्रखंड के खैरिका में सरस्वती उच्च विद्यालय के पास है। जो बसें जल कर खाक हो गईं वो विजय एंड विजय कंपनी की थी। उसके मालिक महेंद्र सिंह गिरिडीह के रहने वाले हैं।
गैराज के मालिक उमेश और वहां काम करने वाले लोगों ने बताया कि गैराज में कई सारी बसें और ट्रक खड़े हैं। एक बस में चदरा लगाने का काम चल रहा था। इसी दरम्यान अचानक से बस में आग लग गई। जब तक गैराज के लोग कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग ने बगल में खड़ी दूसरी बस को भी अपने चपेट में ले लिया। दोनों बसें धू-धू कर जलने लगी। गैराज में अफरा-तफरी मच गई।
बसों से उठती आग की तेज लपटों ने वहां आसपास खड़ी गाड़ियों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू किया। काले धुएं की ऊंची-ऊंची गुबार उठने लगी। आग लगने की फैली खबर पर आसपास के लोग जुटना शुरू हुए। आग बुझाने की कोशिश की गई। दारू थानेदार अमित कुमार भी मिली सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे। दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। जबतक दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग को बुझाया गया, तबतक दोनों बसें जल कर राख हो चुकी थी। मौके पर एसडीपीओ अनुज उरांव भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर टांग, 4 KM तक भागता रहा शख्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : राजधानी में बहुचर्चित सुषमा बड़ाईक पर चली गोली, देखें फिर क्या हुआ








