Ranchi : मंगलवार की सुबह राजधानी का सहजानंद चौक (Sahajanand Chowk) गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बाइक सवार अपराधियों ने एक महिला को गोली मार दी। फायरिंग के बाद हमलावर मौका-ए-वारदात से भाग निकलने में कामयाब रहे। महिला की पहचान सुषमा बड़ाईक (Sushma Baraik) के तौर पर की गई। मिली जानकारी के अनुसार सुषमा को तीन गोलियां मारी गई। खून से लथपथ सुषमा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सरेआम फायरिंग की फैली खबर के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची अरगोड़ा पुलिस जांच में जुट गई है। थानेदार बिनोद कुमार ने बताया कि एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। उस वक्त सुबह के साढ़े नौ बज रहे थे। सुषमा (Sushma Baraik) के साथ उसके सरकारी बॉडीगार्ड भी थे। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही हमलावर पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
आईपीएस नटराजन को लेकर चर्चा में आई थी सुषमा बड़ाईक
यहां याद दिला दें कि सुषमा बड़ाइक आईपीएस नटराजन को लेकर काफी चर्चा में रही थी। आईपीएस नटराजन के साथ सुषमा का यौन शोषण मामला काफी चर्चित रहा है। यह मामला साल 2005 है। इस प्रकरण में आइपीएस नटराजन को बरखास्त कर दिया गया था। वहीं, पांच साल बाद यानी साल 2017 में कोर्ट ने नटराजन के पक्ष में फैसला सुनाया था। इस फैसले के बाद सुषमा हाईकोर्ट की शरण में चली गई थी।
इसे भी पढ़ें : पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन
इसे भी पढ़ें : ट्रैफिक पुलिस को बोनट पर टांग, 4 KM तक भागता रहा शख्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो










