spot_img
spot_img

पति के सामने देवर से इश्क का भयानक अंजाम… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Krishna Paswan,Chauparan) : “शादी के बाद मेरे पति को कैंसर हो गया। वो चलने-फिरने में लाचार हो गया। उसका भाई सतीश यादव मेरे ऊपर डोरे डालने लगा। धीरे-धीरे मुझे भी सतीश से प्यार हो गया। सतीश उसे अक्सर घर से भाग शादी कर लेने की बातें करता था, पर मैं इंकार कर जाती थी। सतीश से बोला करती थी कि वो मेरे गार्जियन से बातें करे। घरवालों की मर्जी से ही वो शादी करेगी। सतीश मुझ पर फिदा रहता था। हमेशा फोन पर बातें होते रहती थी। बीते 13 सितंबर को दिन के 12 बजे सतीश का फोन आया। उसने मुझे दनुआ चट्टी के पास बुलाया और बोला कि चलो भागकर हजारीबाग में कोर्ट मैरिज कर लेंगे। मैं उसकी चिकनी चुपड़ी बातों में आकर घर से भाग गयी। इसके बाद जो कुछ हुआ भगवान ना करें किसी और के साथ हो।” यह कहना है छलिया देवर से छली गयी सीमा (बदला हुआ नाम) का।

आगे को कुछ उसने बताया, बकौल सीमा, घर से भागने के रोज 10 हजार 350 रुपये और एक सोने की चैन लेकर निकली। सतीश उसके इंतेजार में दनुआ चट्टी में खड़ा था। वहां से उसे हजारीबाग के मटवारी गांव ले गया। वहां पहले से उसने भाड़े का एक मकान ले रखा था। तब मैं उससे पूछी कि तुम तो बोले थे कि कोर्ट ले जायेंगे, तो यहां क्यों ले आए? तो सतीश बोला कि वकील साहब से बात कर लिए हैं, बोले हैं कि कागज पत्तर तैयार करने में 3-4 दिन लग जायेंगे। इसलिए हम लोगों को 3-4 दिन यहीं रहना होगा। तुम घर से बाहर मत निकलना। मुझसे सारा पैसा और फोन ले लिया। सोने का चैन मेरे पास ही रहने दिया। रात 10 बजे के करीब घर से यह बोलकर निकला कि खाना लेकर आता हूं। करीब 10-15 मिनट बाद हम घर से बाहर निकले मकान मालकिन से फोन लेकर अपनी फुआ को फोन कर बताया कि हम ठीक है। सतीश से शादी कर हम मुंबई जा रहे है।

करीब 1 घंटे बाद सतीश खाना लेकर आया। वह नशे में टुन था। उसने मुझे खाना खाने को कहा, मै बोली मुझे भूख नहीं है। इसके बाद मेरी मर्जी के खिलाफ मेरे साथ 3 बार जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद उसके भाई नीतीश और राजदेव एक गाड़ी लेकर आए और मुझे वहां से चौपरण ले गए। वहां चौपारण के एक होटल में राजदेव ने मुझसे कहा कि चलो थाना में कहना कि तुम अपनी मर्जी से भागी हो इसमें सतीश का कोई कसूर नहीं है। अगर ऐसा पुलिस के सामने नहीं बोली तो तेरे बाप और घरवालों को जान से मार देंगे। हम पुलिस के स्टाफ हैं। हमारी पहुंच ऊपर तक है। इसके बाद उसे थाना ले जाया गया। रातभर उसे थाना में ही रखा गया। सीमा ने कहा कि वह एसपी के लेकर थानेदार तक इंसाफ की गुहार लगाई है। सुनें क्या बोली पीड़िता और उसके पिता…

इसे भी पढ़ें : बोरी में बंद मिली शख्स की डेड बॉडी, कटे मिले कान, पैर और आधी गर्दन

इसे भी पढ़ें : 75 लाख का इंश्योरेंस करा पति को लगाया ठिकाना… देखें कैसे

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...