UP : उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और नये मंत्रियों को विभाग बांटने के बाद सोमवार को हुई योगी कैबिनेट बैठक में 12 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और पंचायत चुनाव से जुड़े बड़े फैसले लिये गये। सबसे बड़ा फैसला पंचायत चुनाव में OBC आरक्षण तय करने के लिए समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन का रहा। अब यही आयोग सभी 75 जिलों में जातीय और आर्थिक आंकड़ों की समीक्षा कर अपनी रिपोर्ट देगा, जिसके आधार पर आरक्षण तय किया जायेगा।
मेट्रो और स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा बूस्ट
कैबिनेट ने लखनऊ और आगरा मेट्रो विस्तार को भी हरी झंडी दे दी। चारबाग-बसंतकुंज कॉरिडोर समेत कई परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिससे राजधानी के दक्षिणी हिस्से की कनेक्टिविटी मजबूत होगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में लोहिया संस्थान में 1010 बेड के सुपर स्पेशियलिटी इमरजेंसी सेंटर के निर्माण को मंजूरी दी गई। वहीं स्वरूप रानी नेहरू अस्पताल के विस्तार का रास्ता भी साफ हो गया।
छात्रों और लोकतंत्र सेनानियों को राहत
योगी सरकार ने पशु चिकित्सा छात्रों के इंटर्नशिप भत्ते को 4 हजार रुपये से बढ़ाकर 12 हजार रुपये कर दिया है। इसके अलावा लोकतंत्र सेनानियों के लिए कैशलेस इलाज की सुविधा को भी मंजूरी मिली है।
कैबिनेट के प्रमुख फैसले
- OBC आयोग गठन को मंजूरी
- लखनऊ और आगरा मेट्रो विस्तार को हरी झंडी
- लोहिया संस्थान में 1010 बेड इमरजेंसी सेंटर बनेगा
- वेटरनरी छात्रों का भत्ता ₹4 हजार से बढ़ाकर ₹12 हजार
- यूपी जन्म-मृत्यु पंजीकरण नियमावली 2026 लागू होगी
- मिर्जापुर में सरदार पटेल एपेक्स यूनिवर्सिटी का रास्ता साफ
- ट्रांसमिशन लाइन और उपकेंद्र निर्माण प्रस्ताव मंजूर
इसे भी पढ़ें : IPS सुरेंद्र झा को BSF में DIG की जिम्मेदारी, केंद्र ने भेजा आदेश…
इसे भी पढ़ें : महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, बस यात्रा भी फ्री…
इसे भी पढ़ें : पहले हुई रेड, फिर इस नेता को उठा ले गई ED… जानें
इसे भी पढ़ें : केरलम के नये CM बने वीडी सतीशन, कैबिनेट मंत्रियों ने भी ली शपथ…
इसे भी पढ़ें : स्पाई कैमरे में रिकॉर्ड हुई ‘मामा’ की शर्मनाक करतूत, फिर जो हुआ… जानें






