Kohramlive Desk : Portronics ने इंडियन मार्केट में अपने नए प्रोजेक्टर Portronics BEEM 300 को लॉन्च कर दिया है। यह एक वाई-फाई के साथ आने वाला मल्टीमीडिया LED प्रोजेक्टर है। यह आपके घर थिएटर का लुक ही नहीं देगा, बल्कि उसकी ब्यूटी भी बढ़ा देगा। इस प्रोजेक्टर को लेकर आप मामूली खर्च में घर को सिनेमा हॉल जैसा बना सकते हैं।
कीमत और उपलब्धता
भारत में Portronics BEEM 300 पोर्टेबल वाई-फाई मल्टीमीडिया एलईडी प्रोजेक्टर मात्र 19,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर 1 साल की स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आता है। इस प्रोडक्ट को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Portronics.com, Amazon.com और अन्य प्रमुख ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर से खरीदा जा सकता हैं।
250 ANSI लुमेन अल्ट्रा लाइटबीम
Portronics BEEM 300 को लेकर कंपनी का कहना है कि इसमें 200-इंच तक की प्योर 1080P इमेज क्वालिटी, 250 ANSI लुमेन अल्ट्रा लाइटबीम और 10W का दमदार साउंड मिलता है। इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर को आप आपने लिविंग रूम, बेडरूम, प्ले रूम या ऑफिस में आसानी से यूज कर सकते हैं। कॉन्पैक्ट साइज वाले पोर्ट्रोनिक्स BEEM 300 प्रोजेक्टर को आप कहीं भी ले जा सकते हैं और अपने दोस्तों और परिवार के साथ थिएटर जैसा एक्सपीरियंस ले सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए कई ऑप्शन
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ढेर सारे ऑप्शन मिल जाते हैं। नया प्रोजेक्टर Wi-Fi के अलावा HDMI पोर्ट के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। सबसे खास बात यह है कि Portronics BEEM 300 को आप अपने स्मार्टफोन, कंप्यूटर, लैपटॉप, टैबलेट या फिर गेम कंसोल के साथ भी कनेक्ट कर इस्तेमाल कर सकते हैं साथ ही इस पर पेन ड्राइव में स्टोर मूवी और म्यूजिक का भी अनांद ले सकते हैं।
किसी भी स्थिति में रखने की अनुमति
प्रोजेक्टर पर कॉर्नर (±35° तक) और वर्टिकल (±45° तक) के लिए फोर-पॉइंट ट्रैपेजॉइडल फ्रंट प्रोजेक्शन के साथ हर बार परफेक्ट और शार्प इमेज रिप्रोडक्शन का आनंद लें सकते हैं, जो साथी दर्शकों के लिए बाधा बने बगैर इसे किसी भी स्थिति में रखने की अनुमति देता है। इसका 30,000 घंटे की लॉन्ग लाइफ वाला 250 ANSI लुमेन एलईडी प्रोजेक्शन लैंप, इसे किसी भी प्रकार के कंटेंट के लिए वाइब्रेंट इमेज क्वालिटी प्रदान करता है, फिर चाहे वो गेमिंग और मूवी हो या फिर कॉन्फ्रेंस रूम के लिए प्रेजेंटेशन हो।
क्लियर ब्राइट और शार्प इमेज
इसकी क्लियर, ब्राइट और शार्प इमेज क्वालिटी, BEEM 300 को एक शानदार विकल्प के साथ-साथ ट्रेडिशनल हेवी प्रोजेक्टर की तुलना में एक बजट ऑप्शन बनाती हैं। इसके अलावा, इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसे अधिक पोर्टेबल भी बनाता है, जिससे आप इसे कभी भी आसानी से जा सकते हैं। इस पोर्टेबल प्रोजेक्टर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें आपको सिर्फ एक क्लिक पर 50 से 200 इंच तक की इंस्टैंट डिस्प्ले स्क्रीन मिलती है।
इसे भी पढ़ें : पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : स्कूल के बाहर अचानक चीखने चिल्लाने लगे स्टूडेंट्स… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जेजे कॉलोनी में ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की दर्दनाक मौत…देखें
इसे भी पढ़ें : नई पहल : अब बिना NET और PhD के भी बन सकेंगे प्रोफेसर, जानिए कैसे
इसे भी पढ़ें : …काल के गाल में समा गये 34 लोग, पढ़िये दर्दनाक हादसे की कहानी
इसे भी पढ़ें : घर की सेफ्टी के लिए कमाल है ये LED Bulb, चोर खा जाएंगे धोखा!










