spot_img

पीपी का रूतबा फिर झलका, घोर लापरवाह बने दो आरक्षी सस्पेंड… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रसुखदार प्रेम प्रकाश यानी पीपी का रूतबा और जलजला आज एक बार फिर झलका। ED की रेड में प्रेम प्रकाश के घर में रखे अलमीरा के तिजोरी से मिले दो सरकारी AK-47 रांची जिला पुलिस बल का निकला। तिजोरी में AK-47 तक पहुंचने के पीछे की कहानी का राज का खुलासा जांच से ही होगा। वैसे इस राज को दफन करने में जुटे एक अधिकारी हांफने लगे हैं। उन्हें यह चिंता सताने लगी है कि अगर पूरे मामले की जांच हो गई तो उनका असली चेहरा बेनकाब हो सकता है। पीपी के घर के तिजोरी में रखे AK-47 देख ED टीम भी अवाक रह गई। उनका माथा ठनक गया। सूत्रों के अनुसार ED उन जवानों से भी पूछताछ कर सकती है, जिन्हें रांची पुलिस लाइन से AK-47 और गोलियां दी गई थी। पीपी नाम से मशहूर प्रेम प्रकाश के घर से दो AK-47 मिलने की फैली खबर के बाद शासन प्रशासन में हाय तौबा मच गई। ये सरकारी हथियार पीपी के हरमू स्थित एक भाड़े के घर से मिला।

जब्त AK-47 की तस्वीर जब सोसल मीडिया पर खूब वायरल होने लगी तब रांची पुलिस का एक प्रेस रिलीज वाट्सऐप ग्रुप में वायरल हुआ है, जिसमें कहा गया कि ” दिनांक 24 अगस्त को परिचारी प्रवर-प्रथम पुलिस केन्द्र रांची को रांची जिला बल के दो आरक्षियों द्वारा लिखित सूचना दी गई कि उक्त दोनों आरक्षी दिनांक 23 अगस्त को ड्यूटी के पश्चात वापस लौट रहे थे, इसी क्रम में बारिश होने के कारण अपने पूर्व परिचित (प्रेम प्रकाश के स्टाफ) के पास अपना अपना AK-47 एवं उसके साथ निर्गत गोलियां आलमीरा में रखकर चाभी लेकर अपने अपने घर चले गये। आज प्रातः दोनों हथियार लेने वापस आये तो पाया कि आवास में छापामारी की जा रही है, जिसके कारण ये हथियार नहीं ले पाये। अरगोड़ा के थानेदार द्वारा जांच में पाया गया है कि प्रेम प्रकाश के आवास पर ED टीम के द्वारा छापामारी के क्रम में उपरोक्त दोनों आरक्षियों के दोनों AK-47 एवं उसके साथ निर्गत गोलियां बरामद की गई है। दोनों हथियार और गोलियों को प्राप्त करने हेतु ED से पत्राचार किया गया है। घोर लापरवाही के कारण दोनों आरक्षियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।” सूत्र बतातें हैं कि जिन जवानों के नाम से AK-47 और गोलियां निर्गत हुई. उसमें एक का नाम अंग्रेजी के M दूसरे का H से शुरू होता है। अगर जांच हुई तो एक और जवान का नाम उभरकर सामने आयेगा।

इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले

इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बिहार कैबिनेट में 31 बस स्टैंड, 5 केंद्रीय विद्यालय समेत कई बड़े फैसले…

Patna : CM सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में हुई...

राजधानी को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने दिल्ली के लिए बड़े...

ईशान किशन का बड़ा धमाका…

Kohramlive : भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने ICC...

पहले ही दिन सोना-चांदी हुआ धड़ाम…

Kohramlive : जुलाई की शुरुआत के साथ ही सर्राफा...

CBI का बड़ा एक्शन, IPS दीपक गहलावत अरेस्ट

Kohramlive : CBI ने हरियाणा कैडर के 2012 बैच...