सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : CM Hemant Soren से झारखंड मंत्रालय में आज झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के एक शिष्टमंडल ने मुलाकात की। संघ ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मांगों के अनुरूप राज्य सरकार द्वारा नियमावली बनाए जाने के आश्वासन को लेकर मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया। इस दरम्यान मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका संघ के प्रतिनिधिमंडल से कहा कि हमारी सरकार सभी वर्ग, समुदाय तथा सरकारी कर्मियों को उनका हक-अधिकार देने का काम कर रही है। राज्य सरकार ने विगत दिनों पारा शिक्षकों की मांग, पुलिसकर्मियों के छतिपूर्ति अवकाश की मांग, ओल्ड पेंशन सहित कई मांगों पर संवेदनशीलता दिखाते हुए समस्याओं का समाधान करने का काम किया है। सीएम ने कहा कि राज्य के हरेक जनता के चेहरे पर मुस्कान हो, इसी सोच के साथ हमारी सरकार निरंतर आगे बढ़ रही है। अब हमारे बच्चे उच्च शिक्षा के लिए विदेशों में पढ़ाई करने जा सकेंगे। हमारी सरकार ने मरांग गोमके जयपाल सिंह ओवरसीज छात्रवृत्ति योजना को विस्तृत रूप देने का काम किया है। हमारी सरकार ने लगभग 15 वर्षों बाद राज्य में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मिलने वाले छात्रवृत्ति की राशि में वृद्धि की अनुमति दी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारें आती-जाती रहती हैं, परंतु मेरा मानना है कि आपका हक अधिकार आपको हमेशा मिलता रहे। आपके मांगों के अनुरूप नियमावली तैयार की जा रही है। आप सभी आंगनबाड़ी कर्मियों के चेहरे पर मुस्कान हो इसी उद्देश्य के साथ राज्य सरकार आगे की कार्य योजना बना रही है।

आंगनवाड़ी सेविका-सहायिकाओं के मांगों को लेकर नई नियमावली जल्द

CM Hemant Soren ने कहा कि आंगनबाड़ी सेविका-सहायिकाओं के लिए आज तक राज्य में नियमावली नहीं बनी थी। आप सभी के मांगों के अनुरूप नई नियमावली के तहत अब आंगनबाड़ी सेविकाओं को 9500 रुपए एवं आंगनबाड़ी सहायिकाओं को 4750 रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। नई नियमावली के तहत अब आंगनबाड़ी सेविकाओं के प्रतिमाह मानदेय राशि में केंद्र सरकार की ओर से क्रमशः 2700 रुपए एवं राज्य सरकार की ओर से क्रमशः 6800 रुपए की साझेदारी रहेगी। उसी प्रकार आंगनबाड़ी सहायिकाओं को केंद्र सरकार की ओर से क्रमशः 1350 रुपए एवं राज्य सरकार की ओर से क्रमशः 3400 रुपए की साझेदारी का प्रावधान किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब राज्य के लघु आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यरत सेविका एवं सहायिकाओं को भी क्रमशः 9500 तथा 4750 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। जिसमें लघु आंगनवाड़ी सेविकाओं को केंद्र सरकार की ओर से क्रमश: 2100 एवं राज्य सरकार क्रमशः 7400 रुपए भुगतान की हिस्सेदारी के साथ 9500 रुपए प्रतिमाह मानदेय भुगतान किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई नियमावली के तहत राज्य सरकार सभी आंगनबाड़ी कर्मियों का भविष्य निधि खाता खोलते हुए मानदेय का 6% राशि अलग से जमा कराएगी। उन्होंने कहा कि अब आंगनबाड़ी कर्मियों को भी अनुकंपा का लाभ दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

मुलाकात के दौरान CM Hemant Soren के समक्ष आंगनबाड़ी सेविका माला देवी भावुक हो गयीं। माला देवी ने रोते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि दादा हम अपने इसी मांग को लेकर पहले बहुत लाठी खाए हैं। आपको मैं सहृदय धन्यवाद देती हूं कि हमारी मांगों पर पहल करते हुए आप नई नियमावली के तहत हमसभी आंगनबाड़ी कर्मियों की भावनाओं का सम्मान करने का काम कर रहे हैं।

ये रहे मौजूद

मौके पर मंत्री जोबा मांझी, सत्यानंद भोक्ता, आलमगीर आलम, जगरनाथ महतो, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू एवं संघ के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jharkhand Cabinet @ 24/08/2022 : कुल 38 प्रस्तावों पर लगी मुहर

इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...