Ranchi : राजधानी रांची में आज अजीबो-गरीब चौंकाने वाली एक वारदात हो गई। कपिलदेव स्कूल, कडरू के बाहर स्टूडेंट्स की खड़ी स्कूटी और बाइक की डिक्की से करीब 22 से ज्यादा मोबाइल चुरा ली गई। स्कूल के अंदर मोबाइल ले जाने की मनाही है। इस वजह से सारे स्टूडेंट स्कूल में प्रवेश करने से पहले अपना-अपना मोबाइल स्कूटी या बाइक की डिक्की में ही बंद कर जाते हैं। स्कूल के अंदर पार्किंग का भी कोई इंतजाम नहीं है। स्कूल के बाहर गेट पर एक पहरेदार की ड्यूटी लगाई जाती है। क्लास सुबह 7 बजे से दिन के 1 बजे तक चलता है। स्कूल छुट्टी होते ही मोबाइल लाने वाले स्टूडेंट सबसे पहले डिक्की खोल अपना-अपना फोन निकाल लेते हैं।
आज दोपहर जब सबने अपना डिक्की खोला तो सबके होश उड़ गये। कई स्टूडेंट्स का कहना था कि उनकी कई जरूरी चीजें फोन में हैं। पढ़ने लिखने का काम भी ज्यादातर फोन से ही होता है। मोबाइल चोरी हो जाने का शोर मचा तो सारे स्टूडेंट स्कूटी और बाइक की डिक्की झांकना शुरू कर दिये। एक स्टूडेंट के अनुसार 22 से 25 लोगों के मोबाइल गायब मिले। इसमें छात्र और छात्राएं दोनों शामिल हैं। मोबाइल चोरी हो जाने से हैरान और परेशान स्टूडेंट्स सबसे पहले अपना दुखड़ा लेकर स्कूल प्रबंधन के पास गये। इल्जाम है कि स्कूल प्रबंधन ने कोई नोटिस नहीं लिया। इसके बाद कुछ स्टूडेंट अरगोड़ा थाना गये। वहां मौजूद पुलिसवाले को सबकुछ बताया। थाना गये स्टूडेंट ने बताया कि वह अपना दुखड़ा बता ही रहे थे कि थाना में उनका आपस में ही झगड़ा हो गया। जब बहुत ज्यादा झगड़ा होने लगा तो सारे स्टूडेंट्स तब वहां से निकल जाना ही बेहतर समझे। वैसे सभी स्टूडेंट को चोरी गये मोबाइल फोन का डिटेल लेकर कल आने को कहा गया है। स्टूडेंट्स का कहना था कि डिक्की बिना तोड़े मोबाइल चुरा ली गई। उन्हें शक है कि मोबाइल चोर बहुत पहले से वॉच कर रहे होंगे कि डिक्की में मोबाइल रख ही स्टूडेंट स्कूल के अंदर जाते हैं। आसपास सीसीटीवी लगा हुआ है, पर इसे आज किसी ने भी नहीं खंगाला। संभवतः राजधानी में पहली दफा किसी स्कूल के बाहर से एक साथ इतने सारे मोबाइल चोरी हो जाने की वारदात पहली दफा हुई है। सुनें क्या बोले स्टूडेंट…
इसे भी पढ़ें : फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले
इसे भी पढ़ें : किसी भी देश का स्वास्थ्य सिस्टम तभी मजबूत होता है, जब वो हर तरह का समाधान दे : PM
इसे भी पढ़ें : झारखंड के 3 सीनियर IAS अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें : सेविका-सहायिका से बोले CM Hemant – समस्याओं का समाधान हमारी प्राथमिकता















