भारत में पहली बार आया Micro RGB TV…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : Samsung India ने भारत में अपना नया 2026 Vision AI TV लाइनअप लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार सिर्फ बेहतर डिस्प्ले ही नहीं, बल्कि AI आधारित स्मार्ट एक्सपीरियंस पर भी बड़ा फोकस किया है। नये लाइनअप में Micro RGB, OLED, Neo QLED, Mini LED, UHD और The Frame TVs शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि ये नये AI-पावर्ड टीवी यूजर्स के एंटरटेनमेंट एक्सपीरियंस को पहले से ज्यादा स्मार्ट, पर्सनल और इंटेलिजेंट बनायेंगे।

AI फीचर्स से लैस होंगे नये TV

सैमसंग ने नये टीवी में कई एडवांस AI फीचर्स दिये हैं, जिनमें AI Upscaling Pro, AI Sound Control Pro, AI Soccer Mode और Smart Content Recommendation शामिल हैं।

  • AI Upscaling तकनीक लो-क्वालिटी कंटेंट को भी बेहतर क्लैरिटी के साथ दिखाती है।
  • AI Sound Control बैकग्राउंड म्यूजिक और डायलॉग्स के बीच बैलेंस बनाता है।
  • AI Soccer Mode स्पोर्ट्स देखने का अनुभव और ज्यादा लाइव व इमर्सिव बनाता है।
  • Color Booster Pro स्क्रीन पर ज्यादा रिच और नेचुरल कलर देता है।

Vision AI Companion से TV बनेगा स्मार्ट असिस्टेंट

नये लाइनअप में Vision AI Companion (VAC) फीचर भी दिया गया है। इसके जरिये यूजर्स को Microsoft Copilot, Bixby और Perplexity जैसे AI प्लेटफॉर्म्स का सपोर्ट मिलेगा। कंपनी का कहना है कि इससे TV सिर्फ एंटरटेनमेंट डिवाइस नहीं रहेगा, बल्कि एक स्मार्ट असिस्टेंट की तरह भी काम करेगा।

खास फीचर्स

सैमसंग ने भारत में पहली बार अपनी Micro RGB टेक्नोलॉजी पेश की है। इसे R95H और R85H सीरीज में लॉन्च किया गया है।

  • 55 इंच से 115 इंच तक स्क्रीन साइज
  • 100% BT.2020 Color Coverage
  • Glare-Free Display
  • Eye Safety और Circadian Rhythm Certification

कंपनी के मुताबिक इसमें अलग-अलग Red, Green और Blue Micro LEDs का इस्तेमाल किया गया है, जिससे ज्यादा नैचुरल और प्रीमियम पिक्चर क्वालिटी मिलती है।

OLED TVs अब गेमर्स के लिये और दमदार

नई OLED सीरीज को S95H, S90H और S85H मॉडल्स में लॉन्च किया गया है।

गेमिंग फीचर्स:

  • 165Hz Motion Accelerator
  • VRR Support
  • Glare-Free Technology
  • Pantone Validated Colors

सैमसंग का कहना है कि यह सीरीज खासतौर पर गेमिंग और मूवी लवर्स को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है।

The Frame TV: जब TV बने आर्ट पीस

Samsung The Frame TV उन यूजर्स के लिये तैयार किया गया है जो टेक्नोलॉजी के साथ स्टाइलिश इंटीरियर भी चाहते हैं। इसमें Art Mode, 3000+ Curated Artworks, Modern Frame Design, Glare-Free Display जैसे फीचर्स दिये गये हैं। TV बंद होने पर यह दीवार पर लगी पेंटिंग जैसा दिखाई देता है।

Neo QLED और Mini LED में भी बड़ा अपग्रेड

नई Neo QLED सीरीज में Quantum Mini LED Backlight, 100% Color Volume, NQ4 AI Processor दिये गये हैं। वहीं Mini LED TVs में Motion Accelerator 144Hz, Pure Spectrum Color, NQ4 AI Gen2 Processor जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कीमत और ऑफर्स

सैमसंग के नये Vision AI TVs की शुरुआती कीमत करीब 36,990 रुपये से शुरू होती है, जबकि प्रीमियम मॉडल्स की कीमत 1,24,990 रुपये तक जाती है। कंपनी चुनिंदा मॉडल्स पर 1,02,990 रुपये तक का Soundbar, 23,990 रुपये तक का Music Studio, 20% तक Cashback, आसान EMI विकल्प भी ऑफर कर रही है। यह पूरी रेंज Samsung Online Store, सैमसंग एक्सक्लूसिव स्टोर्स और प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

इसे भी पढ़ें : लगातार घंटों AC चलाना बन सकता है बड़ा खतरा…

इसे भी पढ़ें : हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

इसे भी पढ़ें : शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

इसे भी पढ़ें : दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

इसे भी पढ़ें : लड़कियों को नरक से निकाल लाई पुलिस…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

OLA का नया दांव, अब डिलीवरी मार्केट में उतरेगी कंपनी…

Kohramlive : भारत के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में तेजी...

लगातार घंटों AC चलाना बन सकता है बड़ा खतरा…

Kohramlive : देशभर में पड़ रही प्रचंड गर्मी के...

हर छोटी बात पर जरूरत से ज्यादा सोचना घातक… जानें

Kohramlive : आज की तेज रफ्तार जिंदगी में तनाव...

शरीर में चुपचाप बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल, ये आदतें बन सकती हैं वजह…

Kohramlive : आजकल हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या तेजी से...

दांतों की चमक के लिये अपनायें ये आसान टिप्स…

Kohramlive : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग...