spot_img
spot_img
spot_img

घर की सेफ्टी के लिए कमाल है ये LED Bulb, चोर खा जाएंगे धोखा!

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive: घर की सेफ्टी के लिए कमाल है ये LED Bulb। स्पाई कैमरे से जासूसी कोई नई बात नहीं है। टेक्नोलॉजी के आगे बढ़ने से जासूसी का अंदाज भी नया हो रहा है। अब बल्ब में भी स्पाई कैमरा को फिट कर दिया जाता है। इससे यूजर की नजर उस पर नहीं पड़ती है और उसकी सारी एक्टिविटी कैमरे में कैद हो जाती है। ऐसे स्पाई वाले बल्ब आसानी से ऑनलाइन मिल रहे हैं।  इसे ई-कॉमर्स साइट ऐमेजॉन और दूसरी जगहों पर उपलब्ध करवाया गया है। इसको पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है।

घर की सेफ्टी के लिए स्पाई कैमरा वाला LED Bulb

अगर आप घर में सेफ्टी चाहते हैं तो आप इन स्पाई वाले LED Bulb का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे देखने पर किसी को पता नहीं चलेगा ये नॉर्मल बल्ब है या स्पाई वाले।  इसकी कीमत भी काफी कम रखी गई है। इसी तरह के एक स्पाई बल्ब Amazon पर उपलब्ध है। ये 1080P HD रेज्योलूशन के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि ये क्रिस्टल क्लियर स्मूद लाइव वीडियो दिखाता है। इससे आप कहीं से भी घर पर नजर रख सकते हैं। ये कैमरा 2.4G WiFi को सपोर्ट करता है।  इसे आप स्मार्टफोन ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए मोबाइल डेटा या WiFi के एक्सेस की जरूरत पड़ेगी।

कंपनी ने बताया है कि ये ऑटो ट्रैकिंग और LED लाइट्स के साथ आता है। इस वजह से ये मोशन को डिटेक्ट करके ऑटोमैटिकली ऑबजेक्ट के तरफ घूमकर उसे ट्रैक करना शुरू कर देता है। इसमें 4 LED लाइट्स भी दिए गए हैं।  इससे रात के समय भी क्लियर फुटेज मिलता है।

2,000 रुपये से कम है कीमत

इस कैमरे वाले बल्ब को लेकर कंपनी ने कहा है कि इसमें बिल्ट इन माइक्रोफोन और स्पीकर भी दिया गया है।  इससे आप फोन के जरिए टॉकबैक कर सकते हैं और कैमरा के पास की आवाज को भी सुन सकते हैं।  इसकी कीमत 2,000 रुपये से कम रखी गई है।

इसे भी पढ़ें :हर महीने होगी 10 लाख की कमाई, जानिए कैसे

इसे भी पढ़ें :झारखंड में शिक्षकों के लिए बंपर Vacancy, जानें कैसे करें अप्लाई

इसे भी पढ़ें : UPI ट्रांजैक्शन फ्री ही रहेगा, जानिए वित्त मंत्रालय ने क्या कुछ कहा

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...