फिर एक्शन में ED, प्रेम प्रकाश के 16 ठिकानों पर मारा छापा, दो AK-47 मिले

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : शासन प्रशासन में अपनी हुकूमत और हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश के रांची स्थित ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी शुरू कर दी है। ED की ने टीम प्रेम प्रकाश के कुल 16 ठिकानों पर धावा बोला है। इनमें रांची में हरमू सहित 11 ठिकाने हैं। वहीं अन्य 5 ठिकाने दूसरे जिलों में हैं। इस छापेमारी में इई की टीम को दो AK-47 भी मिले हैं। सूत्रों का दावा है कि यह दोनों AK-47 सरकारी सुरक्षकर्मियों के हैं। फिलहाल इस बिंदू पर गहराई से जांच की जा रही हैं कि यह हथियार सरकारी हैं या गैर सरकारी। यह रेड अवैध माइनिंग को लेकर की जा रही है। इस मामले में ED पहले ही कई जिलों के डीएमओ को बुलाकर पूछताछ कर चुकी है।

प्रेम प्रकाश को यहीं से लगी थी लॉटरी…

शासन-प्रशासन में अपनी हुकूमत और हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश के बॉडी गार्ड को क्लोज कर लिया गया था। क्लोज करने वाले रांची के पूर्व सार्जेंट मेजर राजेश रंजन को दंडित होना पड़ा। उनका रांची से गिरिडीह ट्रांसफर कर दिया गया। वहीं गिरिडीह के सार्जेंट मेजर अभिनव कुमार को रांची बुला लिया गया। अभिनव एक IPS के दुलरुवा हैं… नाम नहीं छापने की शर्त पर एक बड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि रांची जिला सुरक्षा समिति की हुई बैठक में प्रेम प्रकाश को मुफ्त में मिले बॉडीगार्ड के बारे में लिखित आदेश सार्जेंट मेजर ने मांगा। ताकि पेमेंट पर दिया जा सके। पर उन्हें कोई लिखित आदेश नहीं दिया गया। तब सत्ता में हनक रखने वाले प्रेम प्रकाश ने सार्जेंट मेजर को खूब भला-बुरा भी कहा था। तब वह जोश में यहां तक बोल गया कि… बूट लादने तुम भी जाओगे और एमवी राव भी जायेगा। इस पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्रेम प्रकाश का जलजला ऐसा है कि वह डीसी और एसपी स्तर तक के अधिकारी को तू-तड़ाक करके बुलाता है। वहीं अधिकारी भी जी हुजूरी में लगे रहते हैं। एक अधिकारी पैर तक छूता है। बिना कोई कागजी प्रक्रिया के प्रेम प्रकाश को बॉडीगार्ड दिया गया था। सार्जेंट मेजर से मौखिक सिर्फ इतना कहा गया था… ‘अरे दे दो यार, बहुत बड़ा चीज है प्रेम भईया। रात-बिरात ‘तलब’ होने पर एक फोन पर सारा जुगाड़ कर घर पहुंचा देता है। चाहे वह शराब हो, कवाब हो या फिर कुछ और…’।

चाहे सरकार जिसकी रही प्रेम प्रकाश की हिम्मत बनी रही। फ्रॉडगिरी कर बिहार से भागा प्रेम प्रकाश के जिंदगी में दो देवियों की रहमत खुलकर बरसी। हर तरह की बला को बेखटके दूर करने में माहिर ताकतवर बाला की आभा और प्रताप से प्रेम को पूजा मिली।

Prem Prakash को बेहद करीब से जानने वाले एक शख्स ने बताया कि पूजा सिंघल से Prem Prakash को दूधो नहाओ, फूलों फलो का आशीर्वाद मिलता रहा। प्रेम की चाहत पर मनचाहा कंपनी को पहली दफा आंगनबाड़ी में पोषाहार सप्लाई करने का काम मिला। यह काम कुल 17 सौ करोड़ रुपये का था। तब पूजा सिंघल समाज कल्याण विभाग की डायरेक्टर हुआ करती थी। गांव, देहात और शहर के कुपोषित बच्चों और कमजोर मां, बेटी, बहू के पोषक आहार का भी कोई हिसाब किताब विभाग के पास नहीं। 17 सौ करोड़ के इस फंड में सेंट्रल गवर्मेंट 60% और स्टेट गवर्मेंट 40% फंड रिलीज करता है। तीन साल के इस काम को बढ़ा कर पांच साल कर दिया गया। प्रेम प्रकाश की लॉटरी यहीं से लगी। दोबारा फिर 17 सौ करोड़ रुपये का यही काम तीन बड़ी कंपनियों को मिला। यह तीनों कंपनी को काम दिनाने वाला लाइजनर प्रेम प्रकाश है। दो कंपनी का कार्यालय बोकारो और एक कंपनी का कार्यालय पतरातू में है। एक कंपनी के मालिक चढ्ढा और दूसरी कंपनी के मालिक अग्रवाल हैं। चढ्ढा यूपी की बड़ी हस्ती हैं। आंगनबाड़ी तक अनाज पहुंचाने के लिए ट्रांसपोर्टर का काम प्रेम प्रकाश की मेहरबानी से धनबाद के रूपेश को मिला। बदले में हर माह प्रेम प्रकाश को बतौर कमीशन मोटी रकम मिलती है। इस बार के फंड का भी कोई हिसाब किताब नहीं। इस मसले पर भी प्रेम प्रकाश से ई़डी पूछताछ करने वाली है।

अगर मामले की गहराई से जांच की गई तो बहुत बड़ा घोटाला सामने आयेगा। Prem Prakash के बेहद करीबी एक शख्स ने बताया कि वह बहुत बड़ी हस्ती है। उतना ही शातिर है। ईडी उसे हजार बार बुला ले, पर उसके पास से फूटी कौड़ी नहीं मिलेगी। पांच मिनट के अंदर पांच करोड़ से भी ज्यादा रुपये तुरंत कहीं भी खपाने का दमखम रखता है। ईडी की गिरफ्त में प्रेम प्रकाश जैसे ही आया, टॉप लेवल के कई IAS और IPS की नींद उड़ गई। वहीं केवल राज्य के 38 हजार 482 आंगनबाड़ी में झांक लिया जाये तो अब तक का सबसे बड़ा घोटाला सामने आयेगा।

इसे भी पढ़ें : जयनाथ को रांची के सिपाही राधे ने बनाया था नामी गुंडा… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : एक तरफा प्यार में खोया आपा, खिड़की से पेट्रोल छिड़क मार दी माचिस… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोर्ट के बाहर गैंगस्टर को ठोक डाला…

Kohramlive : हरियाणा के सोनीपत में शनिवार को दिनदहाड़े...

CBSE ने दी बड़ी राहत… जानें क्या

Kohramlive : ऑन-स्क्रीन मार्किंग को लेकर चल रही बहस...

रांची में फिर PLFI के नाम से दहशत

Ranchi : राजधानी रांची में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन PLFI...

शुरू हो गया मलमास, थम जायेंगे शादी-ब्याह के गीत…

Kohramlive : 17 मई से मलमास यानी अधिकमास की शुरुआत...

बड़े पैमाने पर DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला… देखें पूरी लिस्ट

Bihar : बिहार पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर...