Ranchi : रांची के नगड़ी थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग मामले का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुये तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो अवैध पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किये हैं। पुलिस ने बताया कि बीते कल यानी 8 मई की शाम करीब 7:20 बजे गुप्त सूचना मिली थी कि कोलांबी गांव में जमीन विवाद को लेकर अनुप कुमार और उसके सहयोगियों ने फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही रांची SSP के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम गठित की गई।
टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुये तुसमों गांव के अनुप कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में उसने फायरिंग की बात स्वीकार करते हुये बताया कि घटना के बाद दो पिस्टल और बचे कारतूस अपने दोस्त रमेश गोप के घर छिपा दिये थे। इसके बाद पुलिस ने रमेश गोप के घर छापेमारी कर रमेश गोप और प्रताप गोप को पकड़ा। पूछताछ और निशानदेही पर घर से घटना में इस्तेमाल दो पिस्टल, 13 जिंदा कारतूस और तीन खोखा बरामद किये गये । पुलिस ने हथियारों के वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन आरोपी कोई कागजात नहीं दिखा सके। गिरफ्तार आरोपियों में अनुप कुमार, रमेश गोप और प्रताप गोप शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सुनें क्या बोले रूरल SP गौतम गोस्वामी…
रांची में जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, क्या बोली पुलिस… देखें वीडियो #ranchi #landdispute #jharkhand #police #latestupdate #breaking pic.twitter.com/nlECNrG7Bn
— KohramLive (@KohramLive) May 9, 2026
इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ की जमीन के चक्कर में अपने ही बेटे का घोंट डाला गला…
इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी हावड़ा-पटना वंदे भारत… जानें
इसे भी पढ़ें : घर में अकेली युवती… और फिर बंद हो गया दरवाजा…
इसे भी पढ़ें : जमीन खरीद-बिक्री के बदल गये नियम… जानें
इसे भी पढ़ें : यूपी में कल मंत्रिमंडल विस्तार, 6 नये चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ







