spot_img

खुशखबरी! अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी हावड़ा-पटना वंदे भारत… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : रेलवे बोर्ड ने हावड़ा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस (22347/22348) को लखीसराय स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी दे दी है। यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद यह फैसला लिया गया है। अब यह सेमी हाई-स्पीड ट्रेन दोनों दिशाओं में लखीसराय स्टेशन (LKR) पर रुकेगी। रेलवे के मुताबिक, यहां करीब 2 मिनट का स्टॉपेज होगा। हालांकि, नई समय-सारिणी जल्द जारी की जायेगी। रेलवे अधिकारियों का मानना है कि लखीसराय में ठहराव से स्थानीय यात्रियों, व्यापार और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी को बड़ा फायदा मिलेगा। खासकर मुंगेर और गया रूट से आने-जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

अब इन स्टेशनों पर रुकेगी हावड़ा-पटना वंदे भारत

हावड़ा → दुर्गापुर → आसनसोल → जसीडीह → लखीसराय (नया स्टॉपेज) → मोकामा → पटना

रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद जल्द ही टिकटिंग सिस्टम में लखीसराय स्टेशन का नाम भी जोड़ दिया जायेगा, जिससे यात्री अपने नजदीकी स्टेशन से वंदे भारत की यात्रा बुक कर सकेंगे। फिलहाल मथुरापुर स्टेशन पर मेगा ब्लॉक के कारण ट्रेन कुछ दिनों तक देरी से चल रही है।

 

इसे भी पढ़ें : घर में अकेली युवती… और फिर बंद हो गया दरवाजा…

इसे भी पढ़ें : जमीन खरीद-बिक्री के बदल गये नियम… जानें

इसे भी पढ़ें : यूपी में कल मंत्रिमंडल विस्तार, 6 नये चेहरे लेंगे मंत्री पद की शपथ

इसे भी पढ़ें : शराब की महफिल, माहौल बेकाबू और फिर मिली ला’श… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : थलापति विजय की सरकार बनने का रास्ता साफ, इसने भी दिया समर्थन

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...