spot_img

जीजा की घिनौनी करतूत, कहीं का नहीं छोड़ा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : यूपी से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां अपनी बहन के घर रहने गई एक नाबालिग किशोरी ने अपने जीजा पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी की हरकतों के कारण उसकी पहली शादी टूट गई और दूसरी सगाई भी बिखर गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि साल 2018 में, जब उसकी उम्र महज 16 साल थी, वह अपनी सगी बहन के बुलाने पर उत्तर प्रदेश के कासना थाना क्षेत्र स्थित घर गई थी। आरोप है कि इसी दौरान जीजा कृष्ण ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मोबाइल फोन से अश्लील वीडियो बना ली। इसके बाद आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार उसका शारीरिक और मानसिक शोषण करता रहा।

पीड़िता के मुताबिक, 2024 में उसकी शादी हुई, लेकिन शादी की जानकारी मिलते ही आरोपी ने कथित तौर पर वीडियो उसके पति को भेज दी। इसके बाद एक साल के भीतर तलाक हो गया। इतना ही नहीं, परिजनों ने मार्च 2026 में बल्लभगढ़ में दूसरी सगाई तय की, लेकिन आरोपी ने वहां भी कथित तौर पर वीडियो होने वाले जेठ को भेज दी, जिससे यह रिश्ता भी टूट गया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने महिला थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में जीरो एफआईआर दर्ज की है। चूंकि शुरुआती वारदात कासना (नोएडा) क्षेत्र की बताई गई है, इसलिए आगे की जांच के लिए मामला वहां की पुलिस को भेज दिया गया है।

 

इसे भी पढ़ें : रांची में जमीन के लफड़े में फा’यरिंग, क्या बोली पुलिस… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 1 करोड़ की जमीन के चक्कर में अपने ही बेटे का घोंट डाला गला…

इसे भी पढ़ें : खुशखबरी! अब इस स्टेशन पर भी रुकेगी हावड़ा-पटना वंदे भारत… जानें

इसे भी पढ़ें : घर में अकेली युवती… और फिर बंद हो गया दरवाजा…

इसे भी पढ़ें : जमीन खरीद-बिक्री के बदल गये नियम… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...