spot_img

सातों बच्चे स्कूल से पढ़कर घर लौट रहे थे, रास्ते में मची चीख पुकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : शनिवार की दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश के चलते एक निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। जिसमें 7 बच्चे मलबे में दब गए। वहीं, दो बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा में भर्ती करवाया गया है। यह घटना उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के हुसैनपुर शहजादपुर गांव में हुआ है।

दरअसल, जिले के दादों थाना इलाके के हुसैनपुर शहजादपुर गांव में अतर सिंह पुत्र सोरन सिंह के मकान का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव के ही 10 से 12 साल के बच्चे कालू उर्फ अभिषेक कुमार पुत्र राम पाल सिंह, अभिषेक पुत्र तालेवर सिंह, सचिन, यतिन पुत्रगण यशवीर सिंह, प्रशांत पुत्र जयप्रकाश, गौरव पुत्र बन्टू सिंह दोपहर 3 बजे नजदीक के गांव निनामई के प्राइवेट स्कूल से पढ़कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश होने लगी। गांव में पहुंचने पर सातों बच्चे उसी निर्माणाधीन मकान की दीवार के नजदीक से होकर गुजर रहे थे। इसी दौरान दीवार भरभराकर गिर गयी और सातों बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। दीवार गिरने की जोरदार आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और मलबा हटाकर बच्चों को बाहर निकालने में जुट गए। घटना से गांव में कोहराम मच गया।

घटना की सूचना पर दादों थानाध्यक्ष रवि चन्द्रबाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी होने पर एसडीएम अतरौली रवि शंकर सिंह और सीओ बरला शिव प्रताप सिंह भीघटनास्थल पर गए। अधिकारियों ने जेसीबी मंगवाकर ग्रामीण और पुलिस फोर्स की मदद से बच्चों को मलबे से बाहर निकलवाकर उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छर्रा भेजा, जहां डाक्टरों ने कालू उर्फ अभिषेक पुत्र रामपाल, अभिषेक पुत्र तालेवर को मृत घोषित कर दिया। अन्य सभी घायल बच्चों का छर्रा सीएचसी में उपचार चल रहा है। एसडीएम रवि शंकर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन और शासन की ओर से हर संभव मदद दिलाने की कोशिश की जाएगी।

इसे भी पढ़ें : CWG 2022 में संकेत ने भारत को दिलाया पहला मेडल, जीता सिल्वर

इसे भी पढ़ें :बड़ी सुविधा : हर हाल में अब ट्रेनों में महिलाओं को मिलेगी कंफर्म सीट

इसे भी पढ़ें :सरेराह जेवर व्यवसायी को दाग दी गोली, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :RBI ने क्रेडिट-डेबिट कार्ड के लिए बनाए नए नियम!, जानें ग्राहकों को क्‍या मिलेगा लाभ

इसे भी पढ़ें :OMG ! भारत के इस अद्भुत झरने में ऊपर की ओर बहता है पानी… देखें वायरल वीडियो

इसे भी पढ़ें :World Breastfeeding Week 2022: कब मनाया जाएगा, जानें मां और शिशु के लिए स्तनपान के फायदे

इसे भी पढ़ें :Skin के दाग-धब्‍बों को दूर करने में कारगर है लाल चंदन, और भी है फायदे

इसे भी पढ़ें :…और बिना दुल्हन के गायब हो गया दूल्हा

इसे भी पढ़ें :‘Sorry महामहिम, मेरी जुबान फिसल गई थी’

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

वोटर बनना है तो जान लीजिये ये नये नियम…

Ranchi : अगर आप मतदाता सूची के विशेष गहन...

जमीन रजिस्ट्री होगी पूरी तरह डिजिटल, मोबाइल पर मिलेगा रजिस्ट्री डीड का PDF…

Patna : जमीन खरीदने-बेचने वालों के लिये बिहार सरकार...

चेकपोस्ट पर भोर की खामोशी चीर गई गोलियों की ठांय-ठांय…

Ramgarh : रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के सिरका...

DC का बड़ा एक्शन, सभी को किया सेवामुक्त…

Garhwa : गढ़वा के खरौंधी के कस्तूरबा गांधी आवासीय...

बैंक में नौकरी पाने का बेहतरीन मौका, डिटेल्स जानें…

Kohramlive : Bank of Baroda(बैंक) ने विभिन्न विभागों में...