Kohramlive : पूरा घर आंगन में गुलजार था, चारों तरफ खुशियां छाई हुई थी। रंग बिरंगी रोशनी से गली से लेकर छत तक जगमग था। हर किसी के चेहरों पर अजीब सी उमंग, तरंग और खुशियां थी, क्यों ना हो, लाडली बेटी विदा हो ससुराल जाने की तैयारी में थी। कबूल है कबूल है कबूल है…के साथ ही निकाह की रस्म भी पूरी हो चुकी थी, अचानक दूल्हा गायब हो गया। वह हल्का होने के बहाने बाहर निकला और फिर लौटा ही नहीं। तभी यह शोर मचा कि दूल्हा का पिता भी गायब है। बाकी बराती खाना पीना खाकर कुछ निकल चुके थे, तो कुछ निकलने की तैयारी में थे। दूल्हा और उसके पिता को इधर उधर बहुत खोजा गया, पर जो पता चला, वह सुन हर कोई हैरान और परेशान हो गये। कानों कान यह बात उछली कि बाईक नहीं मिलने से दुखी बाप बेटा बिना दुल्हन के चले गये। नौबत इतनी बिगड़ गई कि बात पंचायत तक पहुंच गई। रोती कलपती दुल्हन और उसके घर के लोगों का हाल देख गांव के लोग बहुत दुखी हैं। यूपी के शाहबाद और इस्लामनगर में इस अधुरी निकाह की खूब चर्चा हो रही है।
इधर, पंचायत के गंभीर होने के बाद दूल्हा और दुल्हन पक्ष के कई संभ्रात लोगों को जुटाया गया। दोनों तरफ से समझौता की कोशिश की जा रही है। हर कोई इसी कोशिश में है कि किसी तरह इस नये रिश्ते में जो खरोंच लगी है, वह मिट जाये और दुल्हन अपने ससुराल चली जाये। मीडिया में छपी खबरों को अनुसार पहले से तय समय पर बैंड बाजे के साथ दूल्हा की बारात आ गई। दुल्हन पक्ष को बारातियों की जो संख्या बताई गई थी, वह भी बहुत कम थी। खाना पीना होने के बाद देर रात तक ज्यादातर बाराती लौट गये। दूल्हा और उसका परिवार रह गया था। देर रात दूल्हा हल्का होने के बहाने घर से बाहर निकला और फिर नहीं लौटा। धीरे धीरे कर दूल्हा के घर वाले भी खिसक लिये। बहुत देर तक जब दूल्हा का कुछ पता नहीं चला तो दुल्हन पक्ष के लोगों को चिंता होने लगी। दूल्हा पक्ष के लोगों को फोन किया, जो बातें सामने आई उसे सुन पूरा आंगन सूना सूना हो गया। बात यह उड़ी की मन की मुराद पूरी नहीं होने के कारण दूल्हा और उसका परिवार बिना दुल्हन के लौट गया। पूरा परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।
इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…
इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें
इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर














