spot_img
spot_img

OMG ! भारत के इस अद्भुत झरने में ऊपर की ओर बहता है पानी… देखें वायरल वीडियो

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : नेचर की खूबसूरती का जवाब नहीं। नेचर में बहुत कुछ ऐसा दिखता और होता है, जिससे हम हैरत में पड़ जाते हैं। बहुत से रहस्‍यों को समझने की उत्‍कंठा बलवती हो जाती है।  कई  रहस्‍यों को वैज्ञानिक भी सुलझा नहीं पाए हैं। इंडिया में एक ऐसा झरना है, जहां न्यूटन का गुरुत्वाकर्षण का नियम फेल हो जाता है। यह अनोखा झरना महाराष्ट्र में है। इसका पानी नीचे की बजाय ऊपर की ओर उड़ता है। जहां यह झरना है, वह जगह नानेघाट पुणे में जुन्नार के पास महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट में स्थित है।

मानसून में देखने लायक होती है इसकी खूबसूरती

मुंबई से लगभग तीन घंटे की दूरी पर मौजूद ये घाट उल्टे झरने यानी रिवर्स वॉटरफॉल के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है। इस जगह की सुंदरता मानसून में देखने लायक होती है। बारिश के समय यहां पानी ज्यादा होता है। इस वक्त इस झरने का पानी उड़कर ऊपर जाता हुआ दिखता है, तो बिल्कुल अलग किस्म का अनुभव होता है। वैसे तो गुरुत्वाकर्षण के नियम के अनुसार किसी भी चीज को फेंका जाए तो वह चीज नीचे की तरफ ही जाएगी, लेकिन यहां मामला उल्टा है। यह झरना ऊंचाई से नीचे गिरने के बजाय ऊपर आ जाता है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आईएफएस सुशांत नंदा ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। वायरल हो रहे वीडियो में झरने के पानी को नीचे से बजाय ऊपर उड़ता हुआ देखा जा सकता है।

इस कारण ऊपर चला जाता है पानी

वीडियो के कैप्शन मे सुशांत नंदा ने लिखा कि जब हवा की रफ्तार का मैग्नीट्यूड गुरुत्वाकर्षण शक्ति के बराबर या ज्यादा होता है, तो ऐसा होता है। वैज्ञानिकों का भी यही मानना है कि इस जगह पर हवा बहुत तेज चलती है और हवाओं का बल गुरुत्वाकर्षण से ज्यादा हो जाता है और नीचे गिर रहे वॉटरफॉल का पानी ऊपर की ओर उड़ जाता है।

इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…

इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें

इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जानवरों से लेकर नेताओं तक की मिमिक्री करता है यह बच्चा…

Zara Hatke: बिहार की मिट्टी में प्रतिभाओं की कभी...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...