Ranchi : हथियारबंद तीन गुंडों ने सरेराह जेवर व्यवसायी ओम प्रकाश सोनी को गोली मार दी गई। लूटपाट का प्रतिरोध करने के कारण उन्हें पेट में गोली मारी गई। गोली मारने के बाद अपराधी उनसे जेवरात से भरे बैग लूट भाग निकले। यह दुस्साहसिक वारदात राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में एतवार बाजार के पास शाम 7 बजे के करीब हुआ। खून से लथपथ जेवर व्यवसायी ओमप्रकाश के बचाओ-बचाओ.. की चीख पर आसपास से जुटे लोगों ने उन्हें तुरंत पास के सीएचसी अस्पताल पहुंचाया। वहां से बेहतर इलाज के लिये उन्हें रिम्स रेफर कर दिया गया। घटना की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही थी, ताकि लुटेरों का कुछ भी क्लू मिल सके। मुख्यालय डीएसपी प्रवीण कुमार सिंह और रातू थाना की पुलिस मौके ए वारदात पहुंच पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। खबर लिखे जाने तक अपराधियों को कोई सुराग पुलिस को नहीं मिल पाया था।
दुकान से घर लौट रहे थे ओमप्रकाश
घटना के संबंध में आसपास के कुछ लोगों ने बताया कि जेवर व्यवसायी ओमप्रकाश की रेडियो स्टेशन रोड काठीटांड़ में सोनी ज्वेलर्स नाम की दुकान है। शुक्रवार की शाम दुकान बंद कर वे अपनी बाइक हीरो पैशन (JH01AR 0225) से अपने घर जा रहे थे। अपने घर से कुछ दूर रहे होंगे कि अचानक पीछे से आये अपराधियों ने उनसे बैग छिनतई की कोशिश करने लगे, लेकिन उन्होंने बैग नहीं दिया। इसी बीच एक अपराधी ने उनके पेट में गोली मार दी। करीब चार गोलियां चलाई गई। गोली लगते ही उनके हाथ से बैग छूट गया। तब गुंडें बैग लेकर एक बाइक से भाग निकले। छीनाझपटी में बैग में रखे कुछ जेवरात मौके पर ही गिर गये। घटनास्थल के पास एक खोखा भी मिला।
इसे भी पढ़ें : कंगन टपका झटक ली खून पसीने की कमाई, पुलिस का पड़ा डंडा तब… देखें
इसे भी पढ़ें : गले से बेखटके उड़ा लेते थे चेन… देखें क्या हुआ स्नैचरों का
इसे भी पढ़ें : बच्चे को स्कूल छोड़ लौट रहे अजय को भून डाला… देखें















