Kohramlive Desk : सामान्य रूप से चंदन का इस्तेमाल हम पूजा-पाठ में करते हैं। इसका तिलक भी लगाते हैं। इसके चिकित्सकीय गुणों के बारे में अनजान होने की वजह से इसका इस्तेमाल अन्य कामों के लिए लोग नहीं कर पाते हैं। लाल चंदन की तासीर ठंडी होती है। यह त्वचा को ठंडक देता है। आयुर्वेद में लाल चंदन की लकड़ी का इस्तेमाल दवाओं को बनाने के लिए किया जाता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं। स्किन में दाग-धब्बे, मुंहासे आदि समस्याओं को दूर करने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस तरीके से करें इस्तेमाल
लेप के रूप में : लाल चंदन की लकड़ी को पानी में घिसकर लेप तैयार करें। फिर साफ चेहरे पर मुंहासे वाली जगह पर इस लेप को लगाकर छोड़ दें। 15 मिनट बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। लाल चंदन लकड़ी के लेप से स्किन में सूजन भी दूर होती है। मुंहासे वाली जगह सूजन या दर्द महसूस हो तो लाल चंदन का इस्तेमाल फायदेमंद होगा।
लाल चंदन के साथ हल्दी : मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए लाल चंदन पाउडर में हल्दी मिलाकर मुंहासे पर लगा सकते है। ऐसा करने से आपको आराम मिलेगा और मुंहासे ठीक हो जाएंगे। वहीं बता दें लाल चंदन पाउडर में नींबू का रस और कपूर मिलाकर लगाने से मुंहासे के हिस्से में होने वाली खुजली की समस्या से भी राहत मिलेगी।
लाल चंदन का पाउडर व नारियल तेल : लाल चंदन के पाउडर को नारियल तेल में मिलाकर भी मुंहासे पर लगा सकते हैं। इससे भी मुंहासे ठीक हो सकते हैं। मुंहासे की समस्या को दूर करने के लिए 2 से 4 ग्राम चंदन के चूर्ण का भी सेवन किया जा सकता हैं।
लाल चंदन और नीम का पेस्ट : लाल चंदन को पीसकर पाउडर बना लें। उस पाउडर को नीम की पत्तियों के पेस्ट और गुलाब जल के साथ मिलाकर चेहरे पर लगाएं। इससे मुंहासे की समस्या दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…
इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें
इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर












