Kohramlive Desk : महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। ट्रेनों में अब हर हाल उन्हें कंफर्म सीट मिलेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा ऐलान किया है। जिस तरह से बस और मेट्रो ट्रेन में महिलाओं के लिए अलग से सीट आरक्षित होती हैं, उसी तरह से अब भारतीय रेलवे भी महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करेगा।
भारतीय रेलवे (Indian Railways) की ओर से अब लंबी दूरी की ट्रेन में भी महिला यात्रियों के लिए बर्थ रिजर्व (Special Berths for Female Passengers in Trains) की गई है। इसके साथ ही महीने के अंत तक महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्लान भी तैयार कर लिया जाएगा।
महिलाओं के लिए आरक्षित बर्थ
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लंबी दूरी की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों (Mail and Express Trains) में स्लीपर क्लास में छह बर्थ आरक्षित रहेगी। गरीब रथ (Garib Rath), राजधानी (Rajdhani), दुरंतो समेत पूरी तरह से वातानुकूलित एक्सप्रेस ट्रेनों की थर्ड एसी कोच (3AC class) में छह बर्थ महिला यात्रियों (Female Passengers) के लिए आरक्षित किया गया है।
स्लीपर कोच में भी आरक्षण
हर स्लीपर कोच (Sleeper Class) में छह से सात लोअर बर्थ (Lower Berths), वातानुकूलित 3 टियर (3 एसी) में कोच में चार से पांच लोअर बर्थ और वातानुकूलित 2 टियर (2 एसी) कोच में तीन से चार लोअर बर्थ वरिष्ठ नागरिकों (Senior Citizens), 45 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिला यात्रियों और गर्भवती महिलाओं (Pregnant Women) के लिए आरक्षित की गई है। यहां बताते चले कि रिजर्वेशन ट्रेन में उस श्रेणी के डिब्बों की संख्या के आधार पर किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : पत्थर कारोबारी मुंगेरी यादव रांची एयरपोर्ट से गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :सीएम हेमंत से Miss UN Earth मेरीना तिर्की ने की मुलाकात…
इसे भी पढ़ें :पेड़ है तभी जीवन है, जल, जंगल, जमीन राज्यवासियों का वजूद : सीएम हेमंत सोरेन
इसे भी पढ़ें :थाने में ही धरने पर बैठी सुचिता… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :सिर्फ एक फोन कॉल और उड़ गई पूरे परिवार की नींद… देखें
इसे भी पढ़ें :याराना हुआ लहूलुहान, देखें क्या बोले SP
इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें
इसे भी पढ़ें :CM ममता बनर्जी का बड़ा फैसला, पार्थ चटर्जी को किया कैबिनेट से बाहर








