spot_img

लातेहार के जंगल में युवक-युवती के श’व मिलने से सनसनी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार के मनिका थाना क्षेत्र के कोपे गांव के समीप जंगल में आज एक युवक और युवती के शव पेड़ से लटके मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर मनिका थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कोपे गांव में रहनेवाले 24 साल के सुनील सिंह और 18 साल की रिंकी कुमारी के रूप में की है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि दोनों 2 मई से अपने-अपने घरों से लापता थे और परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। जंगल में शव मिलने की खबर गांव पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। दोनों परिवारों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला मान रहे हैं, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें : CCL कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप…

इसे भी पढ़ें : दुमका में प्रज्ञा केंद्र संचालकों का हल्ला बोल…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में झोलाछाप डॉक्टरों पर आफत, बंद होंगे कई अवैध नर्सिंग होम…

इसे भी पढ़ें : DGP का बड़ा फैसला: अब अपराधियों पर और तेज होगा प्रहार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गर्मी में पानी-बिजली पर प्रशासन अलर्ट, DC क्या बोले… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...