spot_img

गर्मी में पानी-बिजली पर प्रशासन अलर्ट, DC क्या बोले… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : तेज होती गर्मी और बढ़ती परेशानी के बीच गढ़वा जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में है। DC अनन्य मित्तल ने साफ कहा कि पानी और बिजली को लेकर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी। समाहरणालय में हुई उच्चस्तरीय बैठक में अधिकारियों को कई सख्त निर्देश दिये गये। DC ने पेयजल विभाग, नगर परिषद और नगर पंचायतों को निर्देश दिया है कि नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करें। खराब नल और चापाकल तुरंत दुरुस्त करें, जरूरत पड़ने पर टैंकर से पानी पहुंचायें। गढ़वा, मझीआंव और श्रीबंशीधर नगर में विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। DC ने पानी की गुणवत्ता जांचने पर भी जोर दिया। पाइपलाइन नहीं वाले इलाकों का DPR तैयार कर जल्द विभाग को भेजने का आदेश भी दिया गया। DC अनन्य मित्तल ने विद्युत विभाग को निर्देश दिया कि खराब ट्रांसफार्मर तुरंत बदलें, जर्जर तारों की मरम्मत करें, लो-वोल्टेज वाले क्षेत्रों में सप्लाई सुधारें। बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिये वन विभाग के साथ समन्वय बनाकर तारों के आसपास पेड़ों की छंटाई कराने का निर्देश दिया गया। अस्पतालों में दो स्रोतों से बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया। DC ने कहा कि जिन अस्पतालों में सोलर व्यवस्था नहीं है, वहां जेरेडा के माध्यम से सोलर सिस्टम लगाया जाये। गर्मी के मौसम को देखते हुये आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिये फायर ब्रिगेड को पूरी तरह सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। DC ने कहा कि सभी हेल्पलाइन नंबर सक्रिय रहें। अधिकारियों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक किये जायें। शिकायतों का त्वरित समाधान हो। पेयजल शिकायत के लिये टोल फ्री नंबर 18003456502 जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें : चोरदाहा पैक्स में बिना मुकाबला जीत…

इसे भी पढ़ें : भगवान न करे ऐसा भाई!

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में इस रोज से गर्मी की छुट्टियां, आदेश जारी

इसे भी पढ़ें : कोलकाता से चेन्नई तक सत्ता का महाशपथ कल, बदलेंगे राजनीतिक चेहरे…

इसे भी पढ़ें : IPL में खिलाड़ियों की गर्लफ्रेंड्स की एंट्री पर लग सकता है बैन?

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...