गढ़वा में झोलाछाप डॉक्टरों पर आफत, बंद होंगे कई अवैध नर्सिंग होम…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa : गढ़वा में अवैध तरीके से चल रहे नर्सिंग होम और नियमों की अनदेखी करने वाले अस्पतालों पर स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा शिकंजा कस दिया है। सिविल सर्जन John F Kennedy ने शुक्रवार को कई निजी अस्पतालों में छापेमारी की। जांच में जो तस्वीर सामने आई, उसने स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये। जांच के दौरान जीएन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद मरीज भर्ती मिला। सहारा हॉस्पिटल में मरीज को ब्लड चढ़ाया जा रहा था, रिशु राज हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद पांच मरीज भर्ती पाये गये। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि किसी भी अस्पताल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। अस्पताल प्रबंधन ने दावा किया कि ऑपरेशन डॉ. मनोज दास और डॉ. कुश कुमार की देखरेख में हुये थे। लेकिन सिविल सर्जन ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुये कहा कि “डॉक्टर के बिना मरीज भर्ती रखना खतरनाक और गैरजिम्मेदाराना है।” छापेमारी के दौरान बड़ा खुलासा यह भी हुआ कि कुछ सरकारी डॉक्टर ड्यूटी के बाद निजी अस्पतालों में ऑपरेशन कर रहे हैं। सिविल सर्जन ने साफ कहा कि अगर यही सेवाएं सरकारी अस्पतालों में दी जायें तो गरीब मरीजों को राहत मिलेगी। अब इस मामले में विभागीय जांच के संकेत भी दिये गये हैं।

झोलाछाप अस्पतालों को कड़ी चेतावनी

स्वास्थ्य विभाग ने साफ संदेश दिया कि बिना मानक और बिना डॉक्टर अस्पताल चलाना बर्दाश्त नहीं होगा। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर अस्पताल बंद होंगे। जरूरत पड़ी तो प्रशासनिक कार्रवाई कर सील भी किया जायेगा। छापेमारी के बाद शहर के निजी अस्पतालों में हड़कंप मच गया है। कई अस्पताल अब फाइलें, लाइसेंस और व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुट गये हैं। स्वास्थ्य विभाग ने साफ कर दिया है कि जिले के सभी निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम की जांच जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : DGP का बड़ा फैसला: अब अपराधियों पर और तेज होगा प्रहार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गर्मी में पानी-बिजली पर प्रशासन अलर्ट, DC क्या बोले… जानें

इसे भी पढ़ें : चोरदाहा पैक्स में बिना मुकाबला जीत…

इसे भी पढ़ें : भगवान न करे ऐसा भाई!

इसे भी पढ़ें : सरकारी स्कूलों में इस रोज से गर्मी की छुट्टियां, आदेश जारी

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...