CCL कर्मचारियों के बच्चों को मिलेगी स्कॉलरशिप…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची स्थित CCL (सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड) ने अपने कर्मचारियों के बच्चों के लिये आकर्षक स्कॉलरशिप योजना शुरू की है। इस योजना के तहत विभिन्न कक्षाओं और प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को हर महीने 270 रुपये से लेकर 3160 रुपये तक की छात्रवृत्ति दी जायेगी। CCL प्रबंधन ने कर्मचारियों से कहा है कि वे अपने बच्चों के आवेदन विभागीय प्रमुख के माध्यम से जमा करें। आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर तय की गई है। आवेदन के साथ संबंधित परीक्षा की मार्कशीट, बैंक खाते की जानकारी और जरूरी दस्तावेज जमा करना अनिवार्य होगा।

अलग-अलग कक्षाओं के लिये अलग छात्रवृत्ति

CCL की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, पांचवीं से आठवीं कक्षा तक 80% या उससे अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों को 270 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। नौवीं और दसवीं में 75% से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को 340 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। 11वीं और 12वीं में 70% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 450 रुपये प्रतिमाह की छात्रवृत्ति मिलेगी। स्नातक स्तर पर 60% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 1130 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। वहीं, ITI कोर्स में 75% से अधिक अंक वालों को 550 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। डिप्लोमा छात्रों को 680 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इंजीनियरिंग, मेडिकल और अन्य प्रोफेशनल कोर्स में पढ़ रहे विद्यार्थियों को 1800 रुपये प्रतिमाह तक की सहायता राशि मिलेगी।

मेधावी छात्रों के लिये मेरिट स्कॉलरशिप

CCL ने टॉप प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के लिये विशेष मेरिट स्कॉलरशिप की भी व्यवस्था की है। 11वीं और 12वीं में टॉप-20 रैंक या 95% से अधिक अंक पाने वाले विद्यार्थियों को 1350 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। सामान्य स्नातक स्तर पर टॉप-20 में आने वाले छात्रों को 1580 रुपये प्रतिमाह दिये जायेंगे। तकनीकी स्नातक स्तर पर टॉप-20 में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 3160 रुपये प्रतिमाह तक की छात्रवृत्ति मिलेगी। CCL प्रबंधन का कहना है कि इस योजना का उद्देश्य कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा के लिये प्रोत्साहित करना और मेधावी विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना है। योजना को लेकर कर्मचारियों और अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।

इसे भी पढ़ें : दुमका में प्रज्ञा केंद्र संचालकों का हल्ला बोल…

इसे भी पढ़ें : गढ़वा में झोलाछाप डॉक्टरों पर आफत, बंद होंगे कई अवैध नर्सिंग होम…

इसे भी पढ़ें : DGP का बड़ा फैसला: अब अपराधियों पर और तेज होगा प्रहार… जानें कैसे

इसे भी पढ़ें : गर्मी में पानी-बिजली पर प्रशासन अलर्ट, DC क्या बोले… जानें

इसे भी पढ़ें : चोरदाहा पैक्स में बिना मुकाबला जीत…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कोलकाता में खुला झारक्राफ्ट का नया इम्पोरियम… देखें

Ranchi : झारखंड की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प और कारीगरों...

खुद को कुंवारा बताकर बनाया संबंध, दुखी युवती क्या बोली… जानें

Gumla : गुमला में प्रेम संबंध, धोखा और शोषण...

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला सुराग, धरा गये 7 बदमाश…

Latehar : लातेहार के मनिका और बारियातू थाना क्षेत्रों...

छलिया प्रेमी का क्या हुआ हाल… जानें

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र में...