चाईबासा : चाईबासा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जिला पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने सर्च ऑपरेशन के दौरान उग्रवादियों द्वारा छुपाकर रखे 6 आईईडी को बरामद कर डिफ्यूज कर दिया। पुलिस कप्तान अजय लिंडा को गुप्त सूचना मिली थी कि चाईबासा के टेबो थाना क्षेत्र के हलमद और रोग्तो जंगल में उग्रवादी विस्फोटक छुपाकर रखे हैं। एएसपी अभियान के नेतृत्व में जिला पुलिस और सीआरपीएफ 60 बटालियन के साथ एक टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने पूरी सतर्कता के साथ जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। जिसमें टीम को सफलता मिली। टीम ने 3 किलो के 3, 2 किलो के 2 और 1 किलो के 1 आईईडी बरामद किया। साथ ही 9 बंडल कोर्टेक्स तार को बरामद किया। जब्त विस्फोटकों को बम निरोधक दस्ता ने वहीं विस्फोट कर डिफ्यूज कर दिया।
इसे भी पढ़ें : RIMS ने लालू को बताया गंभीर, AIIMS ने कर दिया डिस्चार्ज
इसे भी पढ़ें : लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्या किया…
इसे भी पढ़ें : UP में घर पर बुलडोजर पहुंचते ही अपराधी ने कर दिया सरेंडर, देखें…
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों








