spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi (Pawan Thakur) : मोस्ट वांटेड TSPC उग्रवादी भीखन गंझू रांची पुलिस के हत्थे चढ़ गया। उसकी मुड़ी पर झारखंड सरकार ने 10 लाख रुपये का इनाम रखा था। 40 साल के भीखन को लोग दीपक गंझू उर्फ नेताजी के नाम से भी जानते हैं। उसके खिलाफ हत्या, लूट, रंगदारी सहित कुल 26 संगीन मामले झारखंड पुलिस फाइल में दर्ज हैं। संगठन में उसे जोनल कमांडर का तमगा मिला। साल 2002 में खलारी में लेवी के लिए पेटी कांट्रैक्टर की हत्या की। 2015 में विजन के राजेंद्र राम और 2017 में करमटांड जंगल में प्रदीप महतो का मर्डर कर दिया। 2018 में मुखबीरी के इल्जाम में नागेश्वर गंझू को बेरहमी से मार डाला। 2020 में मदन प्रसाद साव और 2021 में नरेश गंझू की हत्या की। वह पुलिस के लिए स‍िरदर्द बनता चला गया। लगातार एक के बाद एक संगीन कांडों को अंजाम देकर पुलिस फाइल में मोस्‍टवांटेड बन गया। अबतक छह लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। वहीं सितंबर 2021 में बबलू सागर मुंडा की गाड़ी पर अंधाधुंध गोलीबारी कर उसे भी मारने की कोशिश की।

17 मार्च की भोर साढे 6 बजे रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा को खबरीलाल ने बताया कि… मोस्ट वांटेड TSPC उग्रवादी भीखन गंझू सदर थाना क्षेत्र के ढेला टोली में पहुंचा हुआ है। लेवी की भारी रकम उस तक पहुंचने वाली है। सूचना कंफर्म होते ही एसएसपी ने सिटी एसपी के की देखरेख में स्‍पेशल टीम बनाई। डीएसपी नीरज, साइबर डीएसपी यशोधरा और तेज तर्रार सदर थानेदार श्याम किशोर महतो के साथ QRT टीम ने छापेमारी कर खूंखार भीखन गंझू और उसके साथी राहुल कुमार मुंडा को दबोच लिया। दोनों चतरा के पिपरवार थाना क्षेत्र के विजन गांव के रहने वाले हैं। गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से पुलिस ने लेवी के 12 लाख 32 हजार 2 सौ सत्तर रुपये, एक स्कूटी, मोबाइल, लैपटॉप सहित कई सामान जब्त किये हैं। वहीं गिरफ्तार भीखन गंझू ने पुलिस को दिये अपने बयान में कई राज उगले हैं। सुनें क्या बोले रांची पुलिस कप्तान सुरेंद्र कुमार झा…

इसे भी पढ़ें : रांची के बड़ी आबादी वाले इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग, देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में ठांय-ठांय : देखिये किसे और कहां अपराधियों ने मारी गोली  

इसे भी पढ़ें : रांची IG आवास में अचानक भागने लगे पुलिसकर्मी, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : Ranchi में भाई ने बहन को मार डाला, मासूम भांजे ने पुलिस को जो कुछ बताया…

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...