spot_img

बड़कागांव में खेल के मैदान से युवाओं को मिली नई सीख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : हजारीबाग के बड़कागांव थाना क्षेत्र की सिरमा पंचायत में आयोजित पंचायत स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला खेल भावना, उत्साह और जनजागरूकता का खूबसूरत संगम बन गया। फाइनल मुकाबले का शुभारंभ थानेदार दीपक कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। उनके मैदान पहुंचते ही खिलाड़ियों, आयोजकों और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और पूरे जोश के साथ खेलने की शुभकामनाएं दीं।

“नशा नहीं, खेल बने युवाओं की पहचान”

अपने संबोधन में थानेदार दीपक कुमार सिंह ने युवाओं से दिल से जुड़ने वाली अपील की। उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ जीत और हार का नाम नहीं है, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और बेहतर व्यक्तित्व निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने की सलाह देते हुये कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति नहीं, पूरे परिवार का भविष्य बर्बाद कर देता है। अपनी ताकत और ऊर्जा खेल-कूद, शिक्षा और सकारात्मक कार्यों में लगाइये। आज का युवा ही कल के भारत की सबसे बड़ी ताकत है।

पंडरिया ने दिखाया दम, 49 रन से जीता खिताब

रोमांचक फाइनल मुकाबला पंडरिया और पीपर टोला की टीमों के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुये पंडरिया ने निर्धारित 10 ओवर में 4 विकेट पर 119 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीपर टोला की टीम पंडरिया की सधी हुई गेंदबाजी के सामने टिक नहीं सकी और 9.1 ओवर में 70 रन पर सिमट गई। इस शानदार प्रदर्शन के साथ पंडरिया ने 49 रन से जीत दर्ज कर टूर्नामेंट की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। फाइनल मुकाबले के सबसे चमकते सितारे रहे शिव कुमार। उन्होंने गेंद से कमाल करते हुए एक ओवर में सिर्फ एक रन देकर तीन विकेट झटके, वहीं बल्ले से भी 22 रनों की उपयोगी पारी खेली। उनके हरफनमौला प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

ग्रामीण खेलों से बदल रही युवाओं की सोच

समापन समारोह में थानेदार दीपक कुमार सिंह ने विजेता और उपविजेता टीम को सम्मानित करते हुये कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे खेल आयोजनों से युवाओं को सही दिशा मिलती है। खेल उन्हें नशे, अपराध और गलत संगत से दूर रखकर समाज के जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुये भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को और बड़े स्तर पर आयोजित करने की शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़ें : अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

इसे भी पढ़ें : झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

इसे भी पढ़ें : UPI पहुंचेगा सेशेल्स, डिजिटल भुगतान को मिलेगी नई रफ्तार…

इसे भी पढ़ें : विश्व कप से बाहर हुई टीम इंडिया…

इसे भी पढ़ें : झारखंड की बेटियों का जलवा, इंग्लैंड-स्कॉटलैंड में दिखायेंगी दम…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती 2023: मेडिकल टेस्ट का शेड्यूल जारी…

Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की बहुप्रतीक्षित उत्पाद...

अब इस दिग्गज क्रिकेटर ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा…

Kohramlive : इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और दुनिया के...

अवैध कफ सिरप के साथ दबोचा गया…

Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के पेलावल...

झारखंड में बरसाती मच्छरों का डंक डराने लगा, तीन बच्चों की मौ’त…

Ranchi : झारखंड में मानसून की दस्तक के साथ...