लालू यादव के साले के घर आया था मिस्त्री, देखियेे चोरों ने क्‍या किया…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Patna : शातिर चोरों ने राजधानी के VIP इलाका मेें दिनदहाड़े चोरी की ऐसी वारदात को अंजाम दिया कि पुलिस-प्रशासन भी सकते में है। शातिर चोरोंं ने राजधानी पटना के VIP इलाका में रहनेवाले RJD सुप्रीमो लालू यादव के छोटे साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव के घर के बाहर से बाइक उड़ा ली। बाइक चोरी की यह वारदात उनके घर के बाहर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

सोमवार की दोपहर टीवी ठीक करने के लिए मिस्‍त्री पूर्व सांसद के घर के आया था। उसने अपनी बाइक हीरो होंडा  पैशन प्रो (BR1CD/4691) घर के बाहर लगाई थी। जैसे ही वह अंदर गया, चंद मिनट बाद ही दो चोर आये। बाइक पर बैठा और मास्‍टर की से लॉक खोल बाइक को ले उड़ा। मिस्‍त्री का नाम संतोष कुमार है। वह बुद्धा कॉलोनी थाना के काठ का पुल के पास रहता है। घटना 21 मार्च की है। 22 मार्च यानी मंगलवार को सीसीटीवी फुटेज सामने आया। पूर्व सांसद सुभाष यादव का आवास कौटिल्य नगर के विधायक कॉलोनी है।

CCTV फुटेज में एक शख्स व्हाइट कलर की शर्ट और ट्राउजर पहने नजर आ रहा है तो दूसरे ने व्हाइट कलर की ही टी-शर्ट व हाफ पैंट पहन रखी थी। फुटेज में दोनों का चेहरा पूरी तरह से साफ दिख रहा है। किसी ने मास्क नहीं लगाया था। घूमते हुए एक शातिर मोबाइल पर बात करते हुए जाकर बाइक पर बैठ जाता है। उसी दरम्यान मास्टर की से बाइक का लॉक तोड़ता है और उसके बाद दूसरा पीछे से जाता है और कुछ सेकेंड में बाइक स्टार्ट कर दोनों फरार हो जाते हैं। संतोष ने इस मामले में एयरपोर्ट थाना में लिखित शिकायत की है। पुलिस फुटेज के आधार पर शातिर चोरों की पहचान करने में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…

इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्‍ट

इसे भी पढ़ें :डॉक्‍टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: