Ranchi : राजद सुप्रीमो और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को AIIMS ने एक ही दिन में डिस्चार्ज कर दिया। AIIMS का कहना है कि उनकी हालत ठीक है। एम्स सूत्रों का कहना है कि लालू यादव को भर्ती से इनकार नहीं किया गया है। उनकी हालत ठीक है, इसलिए उन्हें RIMS में ही अपना इलाज जारी रखने को कहा गया है।
यहां याद दिला दें कि मंगलवार को RIMS ने इमरजेंसी बताकर लालू को दिल्ली एम्स रेफर किया था। रिम्स ने बताया था कि उनका क्रिएट क्रिएटिनीन लेवल 4.1 से बढ़कर 4.6 हो गया था। आनन-फानन में मेडिकल बोर्ड की बैठक बुलाई गई। बोर्ड की बैठक में डॉक्टरों ने उन्हें एम्स भेजने का फैसला किया। हालांकि एम्स ने रातभर उन्हें अपनी निगरानी में रखा और सुबह 3:00 बजे डिस्चार्ज कर दिया।
यहां याद दिला दें कि चारा घोटाले में सजा काट रहे लालू यादव को डोरंडा कोषागार से करीब 139.35 करोड़ अवैध निकासी के मामले में रांची की सीबीआई कोर्ट ने उन्हें दोषी करार दिया था। 21 फरवरी को उन्हें 5 साल की सजा सुनाई गई थी। खराब स्वास्थ्य को देखते हुए जेल प्रशासन ने उन्हें रिम्स अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती करवाया था, जहां उनका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें : “75 लाख का इंश्योरेंस करा मार डाला पापा को”… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : 6 लोगों की मुड़ी उतारने वाले मोस्ट वांटेड का क्या हुआ हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : पिया ले गये जिया… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : पलामू में DC रहे IAS अधिकारियों का कटेगा वेतन, जानिये पूरा मामला…
इसे भी पढ़ें :बिहार में जेडीयू ने जारी की अपने MLC प्रत्याशियों की लिस्ट
इसे भी पढ़ें :डॉक्टर इंजेक्शन कभी हाथ में और कभी कमर में क्यों लगाते हैं, जानें








