पिया ले गये जिया… देखें क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI (Bhavna/Arti/Poornima/Rimjhim) : ऐ भौजी, काहे चेहरा उतरा सा है ? भैया आपके जीवन में रंग घोल गए हैं, पता है ना 2 दिन बाद होली है। होली में दिल खिल जाते हैं, रंगों में रंग मिल जाते हैं। घर के आंगन में खाट पर लेटी भौजी ननद की यह बोल सुन अंगड़ाई ली और भारी मन से बोली- क्या बताऊं, पिया ले गए जिया, पहली ही नज़र में। जब से उनसे नाता जुड़ा, हर रोज अरमान भी मचल उठते हैं। काश, आज वह परदेश से लौट घर में होते, तब नजारा ही कुछ और होता। बस, अब तो मन में एक ही उमंग और तरंग… उन संग खेलूंगी होली। हर कोई अपने रसिया और छैला के करीब… पर वक्‍त ने क्‍या सितम कर दिखाया कि वह हमसे दूर। हमें कुछ भी नहीं चाहिए, चाहिए तो सिर्फ अपना सैंया… अरे, भौजी घर घर जाऊंगी संग संग…

फागुन के इस महीने में तपती धूप के उजाले में हर चेहरा खिला-खिला… अजीब का माहौल उत्सव सा नजारा। कपड़े से लेकर श्रृंगार चूड़ि‍यां तक की सजी दुकानें खींच रही है भीड़। वहीं, रंग-बिरंगे अबीर और गुलाल यह एहसास करा गए कि कल होली है। भैया और पापा की चिंता अलग। पापा को यह चिंता सता रही है, कहां मिलेगा बढ़िया खस्सी और इस बार कितना बढ़ा रेट। भैया, अपने खुशरंग ख्वाबों की दुनिया में मशगूल। इस बार मौका गंवाऊंगा नहीं। पिछले दफा बड़ी मुश्किल से हाथ लगा था Black dog.. पर इस बार “Black level” जुगाड़ करके दम लूंगा। मां की बेचैनी सिर्फ एक… न कोई चोटिल हो और न किसी के चेहरे और दामन पर दाग लगे। मां की चिंता को मिटाने को तैयार हैं रिम्स के प्‍लास्टिक सर्जरी वार्ड के एचओडी डॉ विक्रांत और उनकी पूरी टीम। डॉ साहब की भी यही सलाह है कि खूब खेलें होली, पर ऐसा-वैसा रंग न लगा लें कि जाना पड़े डॉक्‍टर के पास।

पड़ोस के चच्चा रात से गुनगुना रहे फगुआ गीत। उनकी पूरी मंडली भी पूरी तरह से है तैयार। भांग का भी हो गया पूरा जुगाड़। दूध लाने का जिम्मा सुरेश चच्‍चा को मिला है। वहीं हर किसी का मन बेताब, भर-भर के पिऊंगी भंग “उनके’ नाम। दीदी तो मस्त है अपने ही रंग में। हर आने जाने वाले का जिम्मा घर के बुजुर्गों के हाथ। दीदी की एक ही नसीहत, सारे गिले-शिकवे भूलकर दोस्‍त और दुश्मन को भी गले लगाना मेरे भाई। इधर चुन्नू-मुन्नू ने तो मानो खुशियों की दुकान ही खोल रखी है। 2 साल बाद मिल रहा है पूरा मौका। मम्मी पापा से इस बार ना डरूंगा और न रूकुंगा, सह लूंगा हर किसी को। पर खेलूंगा जमकर होली। मछली घर में तो कमाल हो गया, युवाओं की टोली ने खूब खेली होली। इधर, शासन और प्रशासन भी अलर्ट मोड में। उन्हें यकीन है कि भाईचारगी का यह त्यौहार नहीं लगने देगा लोगों के दिलों-दिमाग में किसी तरह का खरोंच। कानून के पहरुए हर चौक चौराहे, गली-मोहल्ले में रहेंगे तैनात। कहीं सादे लिबास में, तो कहीं वर्दी में। उनकी होली घरों से कोसों दूर बीत जायेगी सड़कों पर। नशेड़ियों और शराबियों का नशा फाड़ने का भी है पूरा इंतजाम। ताकि वे ज्यादा न तो बहके और ना ही भटके। उनका एक ही पैगाम, अफवाहों पर ना रखें कोई ध्यान। कॉलेज भी बंद हो गया। छात्र-छात्राओं की टोली निकल पड़ी अपने गांव-शहर की ओर। होली से ज्यादा मम्मी-डैडी से मिलने की उमंग और तरंग, सबकी एक ही हसरत “बुरा न मानो होली है”… सुनें क्‍या बोली भौजी, सखी-सहेलियां और डॉक्‍टर बाबू…

Read More : बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्‍ट जारी, यहां देखें टॉपरों का लिस्‍ट

Read More :  कस्‍टमर्स के लिए  न्‍यू Boat Wave Pro 47 वॉच लॉन्च , देखिए Live Cricket Scores, जानिए अन्‍य खूबियां

Read More : Holi पर ‘Gerua’ रंग में रंगा Ola Scooter, जानिए कब खुल रही परचेज विंडो

Read More : LIC पॉल‍िसी होल्‍डर्स 25 मार्च तक करा लें ये काम, वरना…

Read More : ATM से पैसे निकालने के नियम बदले, जानिए क्या है नया, वरना फंस जाएंगे पैसे…

Read More : जवान बेटे की हो गई हत्‍या, जानिये रो-रोकर क्‍या कह रही मां

Read More : रांची में कार में मिली युवक की लाश, घरवाले बोले…

spot_img

Related articles:

बिहार में अब सरकारी बाबुओं को ऑनलाइन छुट्टी मिलेगी…

Bihar : बिहार के सरकारी दफ्तरों में अब छुट्टी के...

क्या निशांत बनेंगे मंत्री? जदयू की हाई लेवल मीटिंग में…

Bihar : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...

20 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, 400 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी…

Bihar : बिहार में CM सम्राट चौधरी सरकार के...